भिवाड़ी का काला पानी फिर घुसा धारूहेड़ा

On: August 9, 2026 11:31 AM
Follow Us:
भिवाड़ी का काला पानी फिर घुसा धारूहेड़ा

धारूहेड़ा (Best24News): राजस्थान के भिवाड़ी से आने वाले केमिकलयुक्त काले और जहरीले पानी का कहर धारूहेड़ा में थमने का नाम नहीं ले रहा है। ​शनिवार अलवर बाइपास बने राजस्थान की तरफ से स्कूल की दीवार तोड़कर गंदे पानी को चोरी-छिपे    भिवाड़ी का काला पानी  हरियाणा की सीमा में छोड़ दिया गया। इसी के चलते बजरंग नगर व एमटूके सोसायटी के पीछे अथा पानी जमा हो गया है।

 

बजरंग नगर वासियों को इस बात का अंदाजा भी नहीं था कि रातों-रात धारूहेड़ा में इतना अथाह पानी कहाँ से आ गया। देखते ही देखते सड़कें और लोगों के घरों के बाहर तक बदबूदार काला पानी भर गया, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

 

 

alwar bypass pani
alwar bypass pani

पार्षद त्रिलोक ने बताया कि स्कूल की दीवार तोड़कर छोड़ा गया है। जलभराव देखकर वे तुरंत मौके पर पहुंचे। जब उन्होंने स्थिति का जायजा लिया तो देखा कि स्कूल की दीवार को तोड़कर भिवाड़ी की ओर से पानी जबरन हरियाणा की तरफ डायवर्ट किया जा रहा था। सूचना पाकर नगर पालिका चेयरमैन अजय जांगडा टीम मौक पर मौके पर पहुंचे। जेसीबी (JCB) की मदद से टूटी हुई दीवार के पास भारी मात्रा में मिट्टी डलवाकर पानी के बहाव को रोक दिया गया है।

बेस्टेक के पास जमा हुआ बदबूदार पानी

रात के समय भिवाड़ी की तरफ से आया दूषित पानी अलवर बाईपास के रास्ते धारूहेड़ा के बेस्टेक रोड पर जमा हो गया है। लोगो का बाईपास पर अवरोधक (Barrier) बनाने से धारूहेड़ा को कुछ हद तक राहत ज़रूर मिली थी, लेकिन भिवाड़ी प्रशासन और वहां के लोग बार-बार सीमावर्ती स्कूल की दीवार को निशाना बनाकर हरियाणा में दूषित पानी छोड़ रहे हैं। निवासियों ने मांग की है कि इस प्रकार की शरारत करने वालों खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।

 

 

बार तोड देते है दीवार: भिवाड़ी प्रशासन जलभराव को लेकर बिल्कुल गंभीर नही है। बार बार स्कूल की दीवार तोडकर धारूहेड़ा पानी छोड़ दिया जाता है। पिछले साल भी इसी तरह से पानी छोडा गया था एक बार फिर ऐसा ही किया गया है। भिवाडी की कपंनियों से रोजाना अथाह काला पानी छोडा जा रहा है तो अलवर बाइपास पर जमा हो रहा है। बारिश की आड लेकर ऐसा किया जा रहा है जो कि गल्त है। इस जलभराव का स्थाई समाधान किया जाना चाहिए।

बंद पडा है सोहना पलवल हाईवे: सोहना पलवल हाईवे पर जलभराव से अलवर बाइपास बडी मात्रा में जलभराव हो रहा है। बार बार यहां पर वहान घंस रहे है। अथाह पानी से दुपहिया वाहन चालको ने तो यहां से आना जाना ही बंद कर दिया है।

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now

और पढ़ें