धारूहेड़ा (Best24News): सेक्टर-4 RWA धारूहेड़ा की एक महत्वपूर्ण बैठक संरक्षक सूबेदार चंद्र बोस की अगुवाई में रविवार को गेट नंबर पर आयोजित की गई। सर्वसम्मति न बन पाने के कारण बैठक में वर्तमान कार्यकारिणी को पूर्णतया भंग कर दिया गया है और नई कार्यकारिणी के गठन के लिए चुनाव शेड्यूल की घोषणा कर दी गई है।

पूर्व प्रधान नरेंद्र यादव ने दिया 3 साल के आय-व्यय का ब्योरा
बैठक के दौरान RWA के निवर्तमान/पूर्व प्रधान नरेंद्र यादव ने अपने 3 साल के कार्यकाल के दौरान कराए गए विकास कार्यों और संस्था के आय-व्यय का पूरा लेखा-जोखा सदस्यों के समक्ष प्रस्तुत किया। उन्होने इस कार्यकाल में सेक्टरवासियों की ओर से सहयोग करने के लिए पूरी कार्यकारिणी की ओर से आभार जताया गया। बैठक में समस्याओं को लेकर सुझावं भी मांगे गए।
15 अगस्त से शुरू होगी नामांकन प्रक्रिया (Election Schedule)
सर्वसम्मति न बनने के कारण अब लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव कराने का फैसला लिया गया है। क्योंकि बैठक में बार बार पदों के लिए नाम बदले जा रहे है ऐसे में सही फैसला नहीं हो पाया है।
15 अगस्त से आवेदन (नामांकन): बता दे कि प्रधान, उप-प्रधान, सचिव, उप-सचिव, कोषाध्यक्ष और 4 कार्यकारिणी सदस्य बनाए जाने है। इसके लिए लिए 15 अगस्त तक नामांकन मांगे गए हैं। नामांकन फार्म दे दिया गया है।

16 अगस्त को निर्विरोध घोषणा: यदि किसी पद के लिए केवल एक ही नामांकन प्राप्त होता है, तो 16 अगस्त को उसे निर्विरोध पद सौंप दिया जाएगा। इतना ही नही अगर किसी पर ज्यादा होते अगर वह 23 को सुबह नामांकन वापिस ले लेता तो केवल नामांकान वाले को पद नियुक्त कर दिया जाएगा।
30 अगस्त को होगा मतदान: जिन पदों पर एक से अधिक उम्मीदवार होंगे या सहमति नहीं बनेगी, उन पदों के लिए 30 अगस्त को मतदान (इलेक्शन) कराया जाएगा।

139 रजिस्टर्ड मेंबर्स करेंगे मतदान, जारी हुए आई-कार्ड
संरक्षक ने बताया कि RWA में फिलहाल कुल 139 रजिस्टर्ड मेंबर हैं, जो इस चुनाव प्रक्रिया में भाग लेकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। चुनाव में पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखने के लिए सभी पात्र मतदाताओं को आधिकारिक पहचान पत्र (I-Card) जारी कर दिए गए हैं। इस मौके पर पूर्व प्रधान राजबीर यादव, सज्जन यादव, कृष्ण यादव, धर्मपाल, आनंद, मोहन सहित सेक्टर वासी मौजूद रहे।













