धारूहेड़ा: दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (DHBVN) के एक्सईन (XEN – अधिशासी अभियंता) कार्यालय की बिल्डिग निमार्ण के लिए सोमवार को भूमि पूजन होगा। रेवाड़ी के विधायक लक्ष्मण यादव आज भूमि पूजन करेंगें
दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के एसडीओ कृष्ण सैनी ने बताया कि धारूहेड़ा में बिजली बोर्ड का भवन जर्जर हो चुका है। इसी को लेकर नया बिजली बोर्ड की बिल्डिंग बनाई जाएगी।
बता दे धारूहेड़ा XEN के अधीन धारूहेड़ा, पाली गोठडा, बावल, जडथल, जोनावास पावर हाउस का एरिया आता है। राजस्व को लेकर जिला रेवाड़ी में धारूहेड़ा टॉप पर है लेकिन यहां का भवन कई सालों से जर्जर है।














