रेवाड़ी (Best24News): क्षेत्र में शिक्षा और ग्रामीण बुनियादी ढांचे को नई गति देते हुए विधायक एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह यादव ने सोमवार को करीब 7 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले बॉयज कॉलेज के नए भवन का विधिवत शिलान्यास किया। इसके साथ ही उन्होंने ₹35 लाख की सड़क और ₹10 लाख की लागत से बनी मंदिर-जोहड़ की चारदीवारी का भी उद्घाटन कर क्षेत्रवासियों को बड़ी सौगात दी।

युवाओं को मिलेगी बेहतर उच्च शिक्षा, पुरानी मांग होगी पूरी
बता इसको लेकर क्षेत्र के लोग लंबे समय से लड़कों के लिए महाविद्यालय के नए और आधुनिक भवन की मांग उठा रहे थे। विधायक लक्ष्मण सिंह यादव के अथक प्रयासों से इस बहुप्रतीक्षित मांग के पूरा होने और करीब 7 करोड़ की लागत से निर्माण कार्य शुरू होने पर पूरे इलाके में खुशी की लहर है। ग्रामीणों ने इसे आने वाली पीढ़ियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए मील का पत्थर बताया।

एक ही दिन में रेवाड़ी को मिले तीन तोहफे
बॉयज कॉलेज भवन: ₹7 करोड़ की लागत से नया व भव्य शैक्षणिक परिसर बनेगा। इसको लेकर सेामवार को विधायक लक्ष्मण यादव ने भूमि पूजन किया। बता दे कई सालो से इसके लिए मांग उठाई जा रही थी। अब सवाल यह है यह कम तक पूरा होगा। कहीं मांग को लेकर उद्धटान तक नहीं सीमट जाए।

सड़क निर्माण: ₹35 लाख की लागत से तैयार नई सड़क का उद्घाटन भी कियौ। इसको लेकर कई बार मांग की जा चुकी है। लंबे समय तैयार हुई सडक का विधायक ने उद्धाटन करके लोगों को समर्पित की।
धार्मिक व ग्रामीण विकास: ₹10 लाख की लागत से मंदिर-जोहड़ की चारदीवारी का उद्घाटन भी कियौ। मंंदिर ओर जोहड का इसके साथ सोद्रियकरण भी होगा।

शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए विधायक एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि क्षेत्र के युवाओं को उच्च शिक्षा के बेहतर अवसर देना और ग्रामीण इलाकों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि वर्षों से अटकी हुई जनहित की मांगों को पूरा कराया जा रहा है और विकास कार्यों की यह रफ्तार आगे भी निरंतर जारी रहेगी।
ये रहे मोजूद: इस मौके पर जिला पार्षद सरोज मेहरा, धनीराम मेहरा, मंडल अध्यक्ष दिनेश यादव, सतदेव, जय भगवान सरपंच, डॉ. जयप्रकाश, नरेश पूर्व सरपंच, अमृत सरपंच, ओमप्रकाश सरपंच, संजीव ठेकेदार, राजवीर सरपंच, दीपक मंगला, जयराज सरावरी, डीएम यादव, नरेश, अमित, प्रदीप, रविंद्र, रामफल, सतीश प्रधान और बिजेंद्र डहीना सहित भारी संख्या में पंचायत प्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।














