शुक्रवार, 6 नवम्बर 2026

Haryana News: महेंद्रगढ़ के हुड्डा पार्क की सात पहले शिक्षा मंत्री ने की थी घोषणा, अब हुआ भूमि पूजन

Written by: सुनील चौहान

Published:

Haryana News: हरियाणा के महेंद्रगढ़ में रेजांगला युद्ध में बलिदान देने वाले वीर शहीदों के सम्मान में रविवार को शहीद स्मारक की आधारशिला रखी गई। कार्यक्रम की शुरुआत हवन और मंत्रोच्चार के…


महेंद्रगढ़ के हुड्डा पार्क में 15 लाख से बनेगा शहीद स्मारक, विधायक ने किया शिलान्यास
महेंद्रगढ़ के हुड्डा पार्क में 15 लाख से बनेगा शहीद स्मारक, विधायक ने किया शिलान्यास
Google News Follow us on Google

Haryana News: हरियाणा के महेंद्रगढ़ में रेजांगला युद्ध में बलिदान देने वाले वीर शहीदों के सम्मान में रविवार को शहीद स्मारक की आधारशिला रखी गई। कार्यक्रम की शुरुआत हवन और मंत्रोच्चार के साथ हुई, जिसके बाद मंच पर शहीदों की शौर्य गाथा प्रस्तुत की गई। स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक और देशभक्ति से ओत-प्रोत प्रस्तुतियों से माहौल को भावनात्मक बना दिया, जिससे उपस्थित लोगों में युद्ध के शहीदों के प्रति गर्व और सम्मान की भावना और प्रबल हो उठी।Haryana News

Advertisement

गौरतलब है कि वर्ष 2018 में रेजांगला दिवस कार्यक्रम के दौरान तत्कालीन शिक्षामंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा ने महेंद्रगढ़ में रेजांगला पार्क बनाने की घोषणा की थी, लेकिन नगर पालिका सात वर्षों में भी इस पार्क के लिए भूमि निर्धारित नहीं कर पाई। नागरिकों ने उम्मीद जताई कि शहीद स्मारक की आधारशिला के साथ अब पार्क निर्माण की प्रक्रिया भी तेज होगी, ताकि शहीदों की स्मृति को उचित सम्मान मिल सके।Haryana News

बता दें कि भारत-चीन युद्ध के दौरान 18 नवंबर 1962 को लड़े गए ऐतिहासिक रेजांगला युद्ध में शहीद हुए वीर सपूतों की याद में महेंद्रगढ़ में शहीद स्मारक की आधारशीला रखी गई। यह स्मारक नगर पालिका की ओर से शहर के रणवीर सिंह हुड्डा पार्क में डी-प्लान के तहत लगभग 15 लाख रुपये की लागत से बनाया जाएगा।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

स्मारक का शिलान्यास विधायक कंवर सिंह यादव द्वारा किया गया। इस दौरान भाजपा के पूर्व शिक्षामंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इस मौके पर कैप्टर राजेंद्र सिंह, बीएल यादव, यादव सभा के प्रधान एडवोकेट अभय राम यादव, महेंद्र सिंह देवनगर, सुबेदार बहमदेव आर्य, हवा सिंह, रामभगत, प्रशांत कुमार, नपा प्रधान रमेश सैनी, डा. बीर सिंह यादव, अमरजीत रिवासा सहित सैंकड़ों पूर्व सैनिक उपस्थित थे।

विशेष प्रदर्शनी भी लगाई: कार्यक्रम में रेजांगला युद्ध की दुर्लभ झलकियों की एक विशेष प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा। प्रदर्शनी में युद्धस्थल के दृश्य, हथियार, दस्तावेज और शहीदों से जुड़े कई महत्वपूर्ण चित्र शामिल रहे। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस तरह की पहल भविष्य की पीढ़ियों को देश के इतिहास और बलिदान की सच्ची प्रेरणा देती है।

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

 

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp