रेवाड़ी जेल में चले लात घूसे, जिम्मेदार कौन ?

On: September 11, 2026 4:49 PM
Follow Us:
REWARI JAIL
REWARI JAIL

रेवाड़ी: रेवाडी की जेल हमेशा सुर्खियों में रही है। कैदियों के जेल से भागने को लेकर अब मारपीट व झगडे का मामला सामने आया है। बता दे कि शुक्रवार को फिदेडी स्थिति रेवाड़ी जेल में गेट खोलने को लेकर विवाद हो गया। बता दे कि हवालातियों के दो गुट आपस में भिड़ गए। एक बार फिर जेल में सुरक्षा को लेकर बडा सवाल उठ रहा है।

बता दे कि रेव़ाडी जेल में इस साल मार्च से अब तक जेल में तीन बड़ी वारदात हो चुकी हैं। ​शुक्रवार हो हुए झगडे को लेकर उप सहायक अधीक्षक जेल परमिंद्र भारद्वाज की शिकायत पर पुलिस ने सरपंच रविंद्र हाथी सहित 9 के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

बैरक 2 व 3 कैदी आपस में भीडे

पुलिस ने बताया कि गुरुग्राम के बधवाडी निवासी हवालाती रोशन, रेवाड़ी के मुक्तिवाड़ा निवासी वेदप्रकाश व गुज्जरवाड़ा निवासी इंद्र के साथ बैरक नंबर 2 में बंद थे। माजरा के सरपंच रविंद्र हाथी, महेंद्रगढ़ के ऊंची भांडोर निवासी सचिव, भूरी निवासी दीपक, गुज्जरवास निवासी तरूण, राजस्थान बहरोड के काठवास निवासी साहिल, सोनीपत नसीरपुर बागड़ निवासी साहिल बैरक नंबर तीन में बंद थे।

लात घूसे चले रेवाड़ी जेंल में

 

दोहपर को गिनती के लिए रोशन को नंबरदार बनाया गया था। रोशन ने पहले बैरक नंबर दो का गेट खोल दिया। पहले अपनी बैरक का गेट नहीं खोलने से रविंद्र हाथी गुट नाराज हो गया। जब रोशन ने बैरक नंबर तीन का गेट खोला तो सरपंच गुट के साथियों ने उस पर लात- घूसों से हमला कर दिया।

जेल में मचा हडंप: जैसे ही कैदियों में लात धूसे चले तो जेल में हड़कंप मच गया। विवाद बढ़ता देख जेल गार्द ने बल प्रयोग कर दोनों गुटों को अलग किया। हमले में घायल रोशन, वेदप्रकाश और इंद्र को प्राथमिक जांच के बाद अस्पताल पहुंचाया।

 

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now