
Haryana crime: हरियाणा के रेवाड़ी में कमीशन के 3 लाख रुपए को लेकर वकीलों के 2 पक्षों में जमकर लात-घूंसे चले। एक वकील ने दूसरे के सिर पर जूता मार दिया, इससे गुस्साए उसके साथियों ने वकील को नीचे गिराकर पीटा। आलम यहां तक लोग झुडवाने वाले कम थे जबकि वीडियों जयादा लोग बना रहे थे।
जानिए क्या था विवाद: बता दे कि एक दुर्घटना मामले के केस में 30 लाख रुपए मुआवजा देने के आदेश दिए थे। पहले इस मामले में एक पक्ष के वकील का वकालत नामा था, लेकिन इसी मामले में दूसरे पक्ष के एक वकील ने भी वकालतनामा दे दिया। इसी को लेकर दोनों पक्षों में तनातनी चल रही थी। मंगलवार को दोनों पक्षों के वकील इसी बात को लेकर एक-दूसरे से भिड़ गए।Haryana crime
काफी देर तक चला हंगामा: रेवाड़ी में कोर्ट परिसर मे हो रहे हंगामें के मामला बढ़ता देख चैंबर से अन्य वकील भी आ गए, एक पक्ष के वकील ने दूसरे को कीचड़ में लेटा दिया। इसके बाद एक-दूसरे को कई थप्पड़ मारे। इस दौरान बार के अन्य वकील उन्हें छुड़ाने का भी प्रयास करते रहे। कोर्ट परिसर के बाहर काफी देर तक ये हंगामा चलता रहा।Haryana crime
ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में फसल बेचने की जंग: 12 धंटे करना पड रहा है इंतजार
वीडियों वायरल: अब इस घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें दोनों पक्षों के चार-पांच वकील झगड़ते दिखाई दे रहे हैं। उधर, मामले में बार एसोसिएशन प्रधान का कहना है कि कुछ कन्फ्यूजन हुआ था, मामला निपटा लिया है।
ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में 21 नवंबर को स्पेशल लोक अदालत, चेक बाउंस मामलों का होगा निपटारा
