धारूहेड़ा में करंट लगने से राजस्थान के युवक की मौत

On: September 11, 2026 4:49 PM
Follow Us:
DEATH BY CURRENT
DEATH BY CURRENT

धारूहेड़ा: नंदरामपुर बास रोड स्थित सतोष कालानी में गुरूवार को अपने कमरे पर बिजली का काम करते समय करंट से एक युवक झुलस गया। युवक को रेवाड़ी भर्ती करवाया गया जहां पर उसने दम तोड दिया।

थाना धारूहेड़ा पुलिस ने बताया कि राजस्थान के सीकर जिले के गांव गोडावास का रहने वाला रमेश कुमार 38 वार्ड 16 की संतोष कालोनी में किराये पर मकान लेकर रह रहा था। वह अपने कमरे पर गुरूवार शाम को बिजली का काम कर रहा था कि उसे बिजली का करंट लग गया। करंट लगने से वह झुलस गया।

परिजन उसे रेवाड़ी लेकर गए। जहां पर उसने उपचार के दौरान दम तोड दिया। थाना धारूहेड़ा ने बताया कि शुक्रवार को मृतक का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now