रेवाड़ी में पूर्व सैनिक ओवरब्रिज से कैसे गिरा, सुरक्षा पर सवाल ?

On: August 23, 2026 7:33 PM
Follow Us:
रेवाड़ी में पूर्व सैनिक ओवरब्रिज से कैसे गिरा, सुरक्षा पर सवाल
रेवाड़ी में पूर्व सैनिक ओवरब्रिज से कैसे गिरा, सुरक्षा पर सवाल

रेवाड़ी: रेवाड़ी-नारनौल हाईवे पर सैनिक स्कूल के पास आरओबी से नीचे गिरने से पूर्व सैनिक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की सूचना से गांव में मातम छा गया। खोल थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

ड्यूटी से घर आते समय रात का हुआ हादसा

बता दे कि गांव मामड़ियां आसमपुर के रहने वाला मुकेश कुमार मिल्ट्री से रिटायर थे। सेवानिवृत्ति के बाद हरियाणा पुलिस में ग्रुप डी की नौकरी मिली। फिलहाल भौड़सी पुलिस लाइन में तैनात थे। सोमवार शाम मुकेश ड्यूटी से घर के निकले। रेवाड़ी-नारनौल हाईवे से होते हुए गोठड़ा के पहुचे तथा सैनिक स्कूल के पास बने आरओबी से पैदल गांव की तरफ जा रहे थे।

ओवरब्रिज से​ गिरे, दर्दनाक मौत

पुलिस ने बताया कि सोमवार रात करीब अज्ञात वाहन ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से आरओबी से नीचे सर्विस रोड पर जाकर गिरे। गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग और राहगीर मौके पर पहुंचे। लेकिन जब तक वे मर चुके थे।

मृतक के परिवार में पत्नी के अलावा 3 बेटियों में छोटी 10 और बड़ी 15 साल की है। पुलिस ने बताया कि गंभीर हालत को देखते हुए घटना की सूचना पुलिस को दी और घायल को अस्पताल पहुंचाया। जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद खोल थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now