रेवाड़ी में बनेगा नया विश्वविद्यालय, हरियाणा कैबिनेट ने दी मंजूरी; जानें बैठक के बड़े फैसले

On: July 28, 2026 5:39 PM
Follow Us:
रेवाड़ी में बनेगा नया विश्वविद्यालय

रेवाड़ी जिले के लिए बड़ी खबर सामने आई है। मंगलवार को हुई हरियाणा मंत्रिमंडल की बैठक में रेवाड़ी में कुसुम इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी स्थापित करने के लिए विधेयक लाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई। सरकार के इस फैसले से जिले में उच्च शिक्षा के क्षेत्र को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।विश्वविद्यालय खुलने के बाद रेवाड़ी और आसपास के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए बेहतर विकल्प मिल सकेंगे।सरकार का कहना है कि नए विश्वविद्यालय की स्थापना का उद्देश्य प्रदेश में उच्च शिक्षा के अवसरों को बढ़ाना है। साथ ही राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप उच्च शिक्षा में सकल नामांकन अनुपात यानी GER को बढ़ाने पर भी जोर दिया जाएगा। विश्वविद्यालय की स्थापना से क्षेत्र में शिक्षा के साथ रोजगार के नए अवसर भी पैदा होने की उम्मीद है।

अग्निवीरों को 20 प्रतिशत आरक्षण

कैबिनेट बैठक में हरियाणा के निवासी अग्निवीरों के लिए भी अहम फैसला लिया गया। इंडियन रिजर्व बटालियन, स्टेट डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स, फायरमैन और वाइल्डलाइफ गार्ड के पदों पर उन्हें 20 प्रतिशत आरक्षण देने का निर्णय लिया गया है।

पुलिस हिरासत में मौत पर 7.5 लाख रुपये मुआवजा

सरकार ने पुलिस हिरासत में यातना, मारपीट, आत्महत्या या ड्यूटी में लापरवाही के कारण मौत होने पर मृतक के उत्तराधिकारी या निकटतम परिजनों को 7.5 लाख रुपये मुआवजा देने का प्रावधान किया है।

इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने का फैसला

ग्रीन मोबिलिटी को बढ़ावा देने के लिए 30 लाख रुपये तक के दो, तीन और चार पहिया इलेक्ट्रिक वाहनों पर 100 प्रतिशत मोटर वाहन कर छूट देने का फैसला हुआ है। महिलाओं के नाम पर 20 लाख रुपये तक के नए गैर-परिवहन वाहनों के पंजीकरण पर 1 प्रतिशत की छूट भी दी जाएगी।

अल्पसंख्यक आयोग के गठन को मंजूरी

हरियाणा राज्य अल्पसंख्यक आयोग के गठन को भी कैबिनेट ने मंजूरी दी है। आयोग अल्पसंख्यक समुदायों से जुड़ी शिकायतों की जांच करने के साथ उनके सामाजिक, शैक्षिक और आर्थिक विकास के लिए सरकार को सुझाव देगा।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now