रविवार, 15 नवम्बर 2026

हरियाणा में बाढ़ नियंत्रण को लेकर बडे फैसले, सीएम ने बैठक में दिए ये निर्देश

Written by: सुनील चौहान

Published:

हरियाणा में बाढ़ नियंत्रण को लेकर सरकार ने बड़े स्तर पर तैयारी शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को हरियाणा राज्य सूखा राहत एवं बाढ़ नियंत्रण बोर्ड की…


हरियाणा में बाढ़ नियंत्रण को लेकर बडे फैसले, सीएम ने बैठक में दिए ये निर्देश
हरियाणा में बाढ़ नियंत्रण को लेकर बडे फैसले, सीएम ने बैठक में दिए ये निर्देश
Google News Follow us on Google

हरियाणा में बाढ़ नियंत्रण को लेकर सरकार ने बड़े स्तर पर तैयारी शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को हरियाणा राज्य सूखा राहत एवं बाढ़ नियंत्रण बोर्ड की 57वीं बैठक की अध्यक्षता करते हुए राज्यभर में बाढ़ से निपटने के लिए 637.25 करोड़ रुपये की लागत वाली 388 योजनाओं को मंजूरी दी। इन योजनाओं का उद्देश्य नदियों, नालों और ड्रेनेज सिस्टम को मजबूत कर मानसून के दौरान होने वाले नुकसान को कम करना है।

सीएम ने ली बैठक, ये दिए निर्देश: बता दे कि बैठक में मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि बाढ़ नियंत्रण को लेकर किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में मुख्यमंत्री ने नदियों के तटबंधों को मजबूत करने के लिए उत्तर प्रदेश की तर्ज पर आधुनिक स्टोन स्टड तकनीक अपनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इससे तटबंधों की मजबूती बढ़ेगी और कटाव की समस्या पर प्रभावी नियंत्रण होगा।

बड़े स्तर पर तैयारी शुरू: हरियाणा में बाढ़ नियंत्रण को लेकर सरकार ने बड़े स्तर पर तैयारी शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को हरियाणा राज्य सूखा राहत एवं बाढ़ नियंत्रण बोर्ड की 57वीं बैठक की अध्यक्षता करते हुए राज्यभर में बाढ़ से निपटने के लिए 637.25 करोड़ रुपये की लागत वाली 388 योजनाओं को मंजूरी दी। इन योजनाओं का उद्देश्य नदियों, नालों और ड्रेनेज सिस्टम को मजबूत कर मानसून के दौरान होने वाले नुकसान को कम करना है। बैठक में मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि बाढ़ नियंत्रण को लेकर किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

ये भी पढ़ें:Haryana News: मतदाताओं को नाम जुड़वाने का सुनहरा मौका, जानिए क्या करना होगा ?

आधुनिक स्टोन स्टड तकनीक अपनाने के निर्देश: बैठक में मुख्यमंत्री ने नदियों के तटबंधों को मजबूत करने के लिए उत्तर प्रदेश की तर्ज पर आधुनिक स्टोन स्टड तकनीक अपनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इससे तटबंधों की मजबूती बढ़ेगी और कटाव की समस्या पर प्रभावी नियंत्रण होगा। सभी स्वीकृत योजनाओं के टेंडर जनवरी माह के अंत तक जारी करने के निर्देश भी दिए गए, ताकि कार्य समय पर शुरू होकर मानसून से पहले पूरे किए जा सकें। मुख्यमंत्री ने यमुना नदी में बिना ट्रीटमेंट के गंदा पानी गिराने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की बात दोहराते हुए एसटीपी और सीईटीपी के निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।

नियमित ग्राउंड मॉनिटरिंग करने के निर्देश : इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने सभी उपायुक्तों को अपने-अपने जिलों में नियमित ग्राउंड मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि बाढ़ नियंत्रण कार्यों में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य केवल योजनाएं बनाना नहीं, बल्कि उन्हें समयबद्ध और प्रभावी तरीके से लागू करना है, ताकि आम जनता को बाढ़ से होने वाली परेशानियों से राहत मिल सके।

ये भी पढ़ें:Good News : इन किसानों को प्रति एकड मिलेगा 1200 रूपए , बस ये करना होगा काम

टेंडर जनवरी माह के अंत : सभी स्वीकृत योजनाओं के टेंडर जनवरी माह के अंत तक जारी करने के निर्देश भी दिए गए, ताकि कार्य समय पर शुरू होकर मानसून से पहले पूरे किए जा सकें। मुख्यमंत्री ने यमुना नदी में बिना ट्रीटमेंट के गंदा पानी गिराने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की बात दोहराते हुए एसटीपी और सीईटीपी के निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।

भिवानी-घग्गर ड्रेनेज की बढेगी क्षमता: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने भिवानी-घग्गर ड्रेनेज की क्षमता बढ़ाने के कार्य को युद्ध स्तर पर पूरा करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि 2023 और 2025 में आई बाढ़ के अनुभवों से सबक लेते हुए मानसून से पहले सभी नालों और ड्रेनों की पूरी तरह सफाई सुनिश्चित की जाए। बैठक में यह भी निर्देश दिए गए कि बाढ़ संभावित क्षेत्रों में पहले से तैयारियां पूरी रखी जाएं, ताकि आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सके।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने सभी उपायुक्तों को अपने-अपने जिलों में नियमित ग्राउंड मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि बाढ़ नियंत्रण कार्यों में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp