रेवाड़ी: गोहत्या पर रोक और गाय को ‘राष्ट्रमाता’ का दर्जा देने की मांग, गौरक्षकों व सामाजिक संगठनों ने DC को सौंपा ज्ञापन

On: July 27, 2026 7:15 PM
Follow Us:
गौ माता को राष्ट्र माता का सम्मान दिलाने के लिए रेवाड़ी में रैली का आयोजन किया गया

रेवाड़ी: गोहत्या पर रोक और गाय को ‘राष्ट्रमाता‘ का दर्जा देने की मांग, गौरक्षकों व सामाजिक संगठनों ने DC को सौंपा ज्ञापन
रेवाड़ी: Best24News: देशभर में गोहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने तथा गौमाता को ‘राष्ट्रमाता’ का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर सोमवार (27 जुलाई) को रेवाड़ी में गौभक्तों और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने एकजुट होकर प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रतिनिधियों ने राष्ट्रपति के नाम उपायुक्त (DC) को एक ज्ञापन सौंपा।

महाराणा प्रताप चौक से DC कार्यालय तक निकाला पैदल मार्च

निर्धारित कार्यक्रम के तहत सोमवार दोपहर 12:00 बजे जिले भर से आए गौरक्षक, गौभक्त और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि महाराणा प्रताप चौक, रेवाड़ी पर एकत्रित हुए। इसके बाद सभी सदस्यों ने एकजुट होकर शांतिपूर्ण ढंग से पैदल मार्च निकाला और नारेबाजी करते हुए उपायुक्त कार्यालय पहुंचे। वहाँ उपायुक्त के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति को मांग पत्र भेजा गया।

 

गौ माता को राष्ट्र माता का सम्मान दिलाने के लिए एक रैली का आयोजन किया गया। यह रैली महाराणा प्रताप चौक से शुरू होकर बावल चौक, नाईवाली, रेलवे चौक, झज्जर चौक, धारुहेड़ा चुंगी,बस स्टैंड,बावल चौक, महाराणा प्रताप चौक, राजीव चौक होते हुए सचिवालय रेवाड़ी पहुंची।

 

जानिए क्या है मांगें

  1. देशभर में गोहत्या पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाया जाए और कठोर कानून लागू हो।
  2. गौमाता को आधिकारिक रूप से ‘राष्ट्रमाता’ का सम्मान व दर्जा दिया जाए।

 

गौ माता को राष्ट्र माता का सम्मान दिलाने के लिए रेवाड़ी में रैली का आयोजन किया गया
गौ माता को राष्ट्र माता का सम्मान दिलाने के लिए रेवाड़ी में रैली का आयोजन किया गया

ये रहे मौजूद:
इस मौके पर प्रमुख संतों, गौरक्षकों और गणमान्य नागरिकों में माधव दास , दलीप शास्त्री, दयाराम आर्य, ओम प्रकाश , बिजेंद्र सोनी , सतबीर सरपंच , अमन यादव, और कैप्टन राजेंद्र सहित कई प्रमुख गौभक्त एवं सामाजिक संगठनों के सदस्य उपस्थित रहे।

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now