रेवाड़ी के एक गांव की युवती चुपचाप प्रेमी संग फरार हो गई। परिजनों ने बताया कि वह सुबह सुबह घर से लाइब्रेरी के लिए निकली थी लेकिन शाम तक घर नहीं पहुंची, तो परिजनों को इसका पता चला तो उसकी तलाश शुरू की। लकिन सुराग नहीं लग हैं। फिलहाल मां की शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी के आरोप में मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है।
गांव की लाइब्रेरी में गई थी घर से
पुलिस को दी शिकायत में मां ने बताया कि उसकी बेटी प्रतियोगिताओ की तैयारी कर रही थी। रोजाना 9 से 3 तक गांव में बनी लाइब्रेरी में जाती थी। 22 जुलाई कोे वह घर से लाइब्रेरी जाने के लिए निकली। जब शाम तक वापस नहीं आई तो उसकी तलाश शुरू की।बाद में पता चला कि वह लाइब्रेरी तो आई थी लेकिन कुछ देर बाद ही वह से वापस से निकल गई थी।
मां ने अपनी शिकायत में बताया कि विवेक की बहन उनके घर की बड़ी बहू है। विवेक घर पर कई बार अपनी बहन से मिलने उनके घर आता-जाता रहता था। मां का आरोप है कि विवेक ने बहला-फुसलाकर उसकी बेटी को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। रिश्तेदारी के चलते परिवार का हिस्सा होने के कारण उस पर किसी प्रकार का कोई शक भी नहीं हुआ।
पुलिस ने युवती की मां के ब्यान पर गुमशुदगी के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने पुलिस से अपनी बेटी की तलाश करने की गुहार लगाई।














