Politics of Mewat: हरियाणा में कांग्रेस को बडा झटका, विधायक का बेटा थामेगा भाजपा का दामन

On: July 24, 2026 7:09 PM
Follow Us:
Politics of Mewat: हरियाणा में कांग्रेस को बडा झटका, विधायक का बेटा थामेगा भाजपा का दामन

Politics of Mewat : हरियाणा के मेवात की राजनीति में इन दिनों जबरदस्त उठापटक का दौर चल रहा है। नूंह जिले की पुनहाना सीट से विधायक मोहम्मद इलियास ने राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग कर भाजपा का साथ दिया, इसके बाद कांग्रेस ने उन्हें निलंबित कर दिया। क्रॉस वोटिंग के बाद से ही मोहम्मद इलियास लगातार भाजपा के संपर्क में बने हुए हैं और उन्हें इसका इनाम भी समय-समय पर मिलता रहा है। अब शनिवार को मोहम्मद इलियास के बेटे जावेद खान विधिवत रूप से मुख्यमंत्री की रैली में भाजपा में शामिल होने वाले हैं। इस बात की पुष्टि जावेद खान ने खुद कर दी है।

 

बता दे कि मुख्यमंत्री की रैली में मंच पर कानूनी रूप से कांग्रेस विधायक मोहम्मद इलियास भी नजर आ सकते हैं। हालांकि मोहम्मद इलियास की सेहत ठीक नहीं है लेकिन बताया जाता है कि अगर उनकी तबीयत ठीक रही तो वह रैली में मंच पर नजर आएंगे। इससे पहले 5 जून 2026 को साढौरा से कांग्रेस विधायक रेनु बाला के पति ऋषिपाल ने भी भाजपा जॉइन की थी। सीएम नायब सैनी ने ही उन्हें भाजपा का पटका पहनाया था। रेनु बाला भी क्रॉस वोटिंग में नाम आने के बाद से कांग्रेस से निलंबित की जा चुकी हैं। इस प्रकार से यह दूसरा मामला होगा जब कांग्रेस विधायक के परिवार का कोई महत्वपूर्ण सदस्य भाजपा में शामिल होगा।

शनिवार हो सीएम पुन्हाना कों देगे बडी सौगात

सीएम नायब सैनी शनिवार को नूंह के पुन्हाना में पहुंचेंगे। इस दौरान पुन्हाना-मेवात में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास करेंगे। दोपहर 12ः30 बजे पुन्हाना में रैली होगी। सीएम गोसेवा आयोग के अध्यक्ष रहे भानी राम मंगला से भी मिलने जाएंगे। पुन्हाना में सीएम की रैली में कांग्रेस के विधायक मोहम्मद इलियास भी नजर आ सकते हैं। उनके करीबियों ने बताया कि अगर विधायक की तबीयत ठीक रहेगी तो वह जरूर आएंगे। वहीं, उनके बेटे जावेद खान ने कहा कि मेरा भाजपा में शामिल होने में कोई दो राय नहीं है। जावेद खान खुद सीएम के कार्यक्रम के लिए लोगों को न्योता देते घूम रहे हैं।

नूंह जिले में तीन विधानसभा सीटें हैं। इनमें पुन्हाना, फिरोजपुर झीरका और नूंह सीट शामिल हैं। तीनों में ही कांग्रेस के विधायक हैं। यह इलाका मुस्लिम वोटर बाहुल्य है। यही नहीं इसके आसपास की सीटों हथीन और सोहना में भी मेव वोटरों प्रभावी हैं। नूंह जिला गुरुग्राम लोकसभा सीट के अधीन आता है। ऐसे में लोकसभा सीट पर भी भाजपा के लिए फाइट टफ हो जाती है। भाजपा से जुड़े सूत्रों के मुताबिक भाजपा नूंह में कमल खिलाने की रणनीति पर लंबे समय से काम कर रही है। इसी क्रम में पार्टी हिंदू वोटरों के ध्रुवीकरण के साथ ही मुस्लिम वोट बैंक में सेंध लगाने की कोशिश में है।

 

जानिए कौन है जावेद खान? जो भाजपा में होगी शामिल

बता दे कि जावेद खान पेशे से एडवोकेट हैं। पहले वो कांग्रेस के साथ रहे। फिर भाजपा-जजपा गठबंधन की सरकार में अप्रैल 2022 में जजपा का दामन थाम लिया। दुष्यंत चौटाला के साथ नजर आए। उन्हें जजपा का नूंह जिलाध्यक्ष बनाया गया। जब हरियाणा में कांग्रेस की हवा बनती दिखी तो कांग्रेस की रैली में पहुंच गए। जिसके बाद जनवरी 2024 में जजपा ने उन्हें पार्टी से निकाल दिया। उसके बाद वो फिर कांग्रेस के आसपास दिखे। अब भाजपा में जाने की तैयारी है।

जब कांग्रेस ने मोहम्मद इलियास को सस्पेंड किया और पत्रकारों ने उनसे इस्तीफा के बारे में पूछा तो मौहम्मद इलियास ने कहा था-जब पकी पकाई खीर मिल रही है तो इस्तीफे की क्या जरूरत?

 

 

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now