BJP में अंदरूनी खींचतान, फिर शामिल नहीं हुए केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत: सुनिए CM नायब सैनी ने क्या कहा

On: September 6, 2026 1:55 PM
Follow Us:
भाजपा में अंदरूनी खींचतान, फिर शामिल नहीं हुए केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत

रेवाड़ी (Best24News): रेवाड़ी में रविवार को आयोजित ‘यूथ मैराथन’ में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की मौजूदगी के बीच एक बार फिर स्थानीय राजनीति की अंदरूनी खींचतान खुलकर सामने आ गई। कार्यक्रम के आधिकारिक पोस्टरों और बैनरों पर केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत राव इंद्रजीत सिंह का नाम प्रमुखता से दर्ज होने के बावजूद वे मंच पर नजर नहीं आए। यह लगातार तीसरा मौका है जब रेवाड़ी और आसपास के क्षेत्र में मुख्यमंत्री के किसी बड़े सरकारी या राजनीतिक कार्यक्रम से राव इंद्रजीत सिंह ने दूरी बनाई है।

लगातार तीसरे कार्यक्रम से बनाई दूरी, सियासी सुगबुगाहट तेज

रेवाड़ी-अहीरवाल की राजनीति में इस अनुपस्थिति के गहरे सियासी मायने निकाले जा रहे हैं: इससे पहले 23 अगस्त को बावल में हुए मुख्यमंत्री के कार्यक्रम और 30 अगस्त के कार्यक्रम में भी राव इंद्रजीत सिंह और उनके समर्थक शामिल नहीं हुए थे। मैराथन के बाद जब मीडियाकर्मियों ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से सीधा सवाल किया कि “जब भी आप रेवाड़ी आते हैं, राव साहब दूर क्यों रहते हैं?” तो मुख्यमंत्री बिना कोई जवाब दिए आगे बढ़ गए।

भाजपा में अंदरूनी खींचतान, फिर शामिल नहीं हुए केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत
भाजपा में अंदरूनी खींचतान, फिर शामिल नहीं हुए केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत

अंदुरूनी कलश से कांग्रेस को होगा फायदा: बता दे एक समय था हरियाण में कांग्रेस की तूटी बोलती थी। लेकिन अंदुरूनी कलह ही कांग्रेस को ले डूबी। हालांकि पिछले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की वोट बैंक काफी अच्छा जल रहा था लेकिन एन चुनावो के मौके पर हुए कलह का भाजपा को फायदा मिल गया है ओर वह हरियाण में जीत दर्ज करने में सफल हो गई। लेकिन अब बार बार भाजपा में हो रही कलश कहीं भाजपा के गले की फास न बन जाए।

 

राव तुलाराम का नाम लेकर साधा अहीरवाल: हालांकि, अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने अहीरवाल के महान स्वतंत्रता सेनानी राव तुलाराम का विशेष जिक्र करते हुए क्षेत्र की जनता को साधने का प्रयास किया।राव इंद्रजीत सिंह की बेटी और स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने हाल ही में नारनौल में आयोजित यादव महासभा के मंच से आक्रामक तेवर दिखाए थे, जिससे दक्षिण हरियाणा में सियासी तापमान बढ़ा हुआ है।

RAO INDERJIT SINGH
RAO INDERJET SINGH

स्वाभिमान और अधिकार की बात: आरती राव ने कहा था— “हमारा क्षेत्र वीरों की भूमि है। हम छाती ठोककर कहते हैं कि दक्षिण हरियाणा से हैं। अन्याय सहन न करना ही गीता का संदेश है। अगर हम अपनी आवाज खुद नहीं उठाएंगे तो कौन उठाएगा?” उन्होंने यह भी कहा था कि जब राव तुलाराम जी के नाम के नारे लगते हैं, तो कुछ लोगों के पेट में दर्द होने लगता है।

अहीरवाल की अनदेखी और सीएम पद की दावेदारी

गौरतलब है कि वर्ष 2014 में राव इंद्रजीत सिंह ने कांग्रेस सरकार पर अहीरवाल की अनदेखी का आरोप लगाकर बीजेपी का दामन थामा था। बीजेपी में लगातार रिकॉर्ड मतों से जीतने के बावजूद उन्हें केंद्र में स्वतंत्र प्रभार या कैबिनेट दर्जा न मिलने और हरियाणा में मुख्यमंत्री पद के लिए लगातार दरकिनार (पहले मनोहर लाल और फिर नायब सैनी) किए जाने को लेकर उनके समर्थकों में लंबे समय से असंतोष देखा जा रहा है। रेवाड़ी में एक बार फिर सीएम के मंच से राव इंद्रजीत की दूरी ने आगामी विधानसभा व क्षेत्र की राजनीति में नए समीकरणों की चर्चा को जन्म दे दिया है।

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now