NEET में कोसली के दक्ष का कमाल: AIR 414 हासिल कर बढ़ाया गांव और क्षेत्र का मान, OBC कैटेगरी में भी 122वीं रैंक

On: July 23, 2026 9:23 PM
Follow Us:
NEET में कोसली के दक्ष का कमाल: AIR 414 हासिल कर बढ़ाया गांव और क्षेत्र का मान, OBC कैटेगरी में भी 122वीं रैंक

कोसली: गांव कोसली के होनहार छात्र मास्टर दक्ष पुत्र देवेंद्र ने नीट (NEET) परीक्षा 2026 में ऑल इंडिया रैंक (AIR) 414 तथा OBC कैटेगरी में AIR 122 हासिल कर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे गांव और क्षेत्र का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। दक्ष की इस शानदार उपलब्धि पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है और उन्हें लगातार बधाइयां मिल रही हैं।

दक्ष ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी माता सुमित्रा देवी की अथक मेहनत, पिता देवेंद्र के निरंतर सहयोग, दादा-दादी के आशीर्वाद तथा अपने गुरुजनों के मार्गदर्शन को दिया। उन्होंने कहा कि परिवार और शिक्षकों के विश्वास व प्रेरणा ने उन्हें लक्ष्य तक पहुंचने का हौसला दिया।

दक्ष के चाचा एवं जिला पार्षद एडवोकेट जीवन हितैषी ने बताया कि दक्ष शुरू से ही मेधावी और अनुशासित छात्र रहा है। उसकी कड़ी मेहनत, लगन और लक्ष्य के प्रति समर्पण का ही परिणाम है कि उसने देशभर में AIR 414 जैसी शानदार रैंक हासिल की है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी।

दक्ष ने बताया कि उनका सपना एक सफल चिकित्सक बनकर समाज के वंचित एवं जरूरतमंद लोगों की सेवा करना है। उन्होंने कहा कि चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए वह हमेशा प्रयासरत रहेंगे।

दक्ष की इस उल्लेखनीय सफलता पर गांव कोसली के सरपंच रामकिशन जांगड़ा, विशाल नंबरदार, शक्ति, अजय, ऋषि, बग्गा राव, अमन सेठ, पंकज सहित अनेक गणमान्य लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now