धारूहेड़ा (Best24News): अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ हरियाणा (भारतीय मजदूर संघ) सब यूनिट धारूहेड़ा द्वारा बुधवार को हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) के कर्मचारियों के प्रस्तावित स्थानांतरण के विरोध में सांकेतिक प्रदर्शन किया गया। इसकी अध्यक्षता AVKSH सब यूनिट धारूहेड़ा के अध्यक्ष अशोक कुमार व उपाध्यक्ष घनश्याम ने की, जबकि मंच संचालन यूनिट सचिव संदीप यादव द्वारा किया गया
SE OP Circle, DHBVN, रेवाड़ी द्वारा कोसली डिवीजन से धारूहेड़ा डिवीजन में 50 HKRN कर्मचारियों के ट्रांसफर हेतु मुख्यालय को भेजे गए पत्र के विरोध में धारूहेड़स गेट मिटिंग आयोजित कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियो ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की।
नियमित कर्मचारियों की वापसी की मांग
संगठन के पदाधिकारियों ने इस निर्णय को HKRN कर्मचारियों के साथ सरासर भेदभावपूर्ण बताया है। बिजली निगम प्रबंधन के साथ हुई वार्ता का हवाला देते हुए संगठन ने स्पष्ट किया कि यदि धारूहेड़ा डिवीजन में कर्मचारियों की कमी है और कोसली में स्टाफ अधिक है, तो वर्ष 2022 और 2024 की नियमित भर्ती के समय जो कर्मचारी धारूहेड़ा से कोसली भेजे गए थे, सबसे पहले उन्हें वापस धारूहेड़ा भेजा जाना चाहिए। इसके बाद ही किसी अन्य विकल्प पर विचार किया जाए। हालांकि, निगम प्रबंधन द्वारा संगठन की इस जायज मांग पर सहमति नहीं जताई गई।
समाधान न होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी
कर्मचारी संगठन ने निगम प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यह केवल एक सांकेतिक विरोध प्रदर्शन था। यदि बिजली निगम प्रबंधन ने जल्द ही इस विषय का न्यायसंगत समाधान नहीं निकाला, तो अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ पूरे हरियाणा में प्रर्दशन करने का मजबूर होगा।
ये रहे मौजूद: इस मौके AVKSH सब यूनिट धारूहेड़ा के अध्यक्ष अशोक कुमार व उपाध्यक्ष घनश्याम, यूनिट सचिव संदीप यादव, सब यूनिट कैशियर हरीश कुमार, सचिव राकेश कुमार, प्रेस सचिव अजय कुमार, संगठनकर्ता संदीप कुमार सहित धारूहेड़ा सब यूनिट के दर्जनों कर्मचारी साथी उपस्थित रहे।













