अनुबंधित विद्युत कर्मियों ने विधायक लक्ष्मण सिंह यादव को सौंपा ज्ञापन, जानिए क्या है इनकी मांगे

On: August 22, 2026 6:32 PM
Follow Us:
अनुबंधित विद्युत कर्मियों ने विधायक लक्ष्मण सिंह यादव को सौंपा ज्ञापन, जानिए क्या है इनकी मांगे

रेवाड़ी (Best24News): अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ हरियाणा के पदाधिकारियों ने अपनी लंबित व प्रमुख मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम रेवाड़ी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक लक्ष्मण सिंह यादव को ज्ञापन सौंपा। विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कर्मचारियों की मांगों को ध्यानपूर्वक सुना और उन्हें आश्वस्त किया कि उनकी जायज मांगों को प्राथमिकता के साथ मुख्यमंत्री के समक्ष रखकर समाधान करवाया जाएगा।

 कर्मचारियों ने दी आंदोलन की चेतावनी

विधायक को ज्ञापन सौंपते हुए संघ पदाधिकारियों ने कहा कि विभाग और उपभोक्ताओं के हित में सेवाएं देते हुए अब तक सैकड़ों अनुबंधित कर्मचारी अपनी जान गंवा चुके हैं। विभागीय कार्यों में उनका योगदान काफी महत्वपूर्ण है, लेकिन सरकार और प्रशासन द्वारा उनकी मांगों की लगातार अनदेखी की जा रही है। कर्मचारी संघ ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र निर्णय नहीं लिया गया, तो संगठन अतिरिक्त मुख्य सचिव (ACS) कार्यालय का घेराव करने के लिए मजबूर होगा।

अनुबंधित कर्मचारियों की प्रमुख मांगें

‘सिक्योरिटी ऑफ सर्विस एक्ट’ के पात्र कर्मचारियों को बिना किसी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के नियुक्ति पत्र जारी किए जाएं और 15 अगस्त 2026 से एरियर सहित वेतन दिया जाए। डायरेक्ट विभाग रोल पर कार्यरत अनुबंधित कर्मियों को ‘समान काम, समान वेतन’ दिया जाए तथा बढ़ती महंगाई के अनुसार वेतन में वृद्धि हो।

 

हरियाणा विद्युत उत्पादन निगम लि. के अंतर्गत खेदड़ और यमुनानगर थर्मल प्लांट में 5 वर्षों से कार्यरत कर्मियों को एचकेआरएन (HKRN) में शामिल किया जाए।5 वर्ष से अधिक समय से कार्यरत कर्मचारियों को ‘सिक्योरिटी ऑफ सर्विस एक्ट’ के दायरे में लाया जाए।बिजली विभाग की चारों कंपनियों में कार्यरत सभी अनुबंधित कर्मियों को चिरायु कार्ड के बजाय नियमित कर्मचारियों की तर्ज पर पूर्ण मेडिकल पॉलिसी का लाभ मिले।

 

विभाग में होने वाले जोखिम भरे कार्यों को देखते हुए रिस्क अलाउंस (Risk Allowance) दिया जाए।एक्सग्रेसिया पॉलिसी के तहत हादसे में जान गंवाने वाले मृतक कर्मियों के आश्रितों को 3 महीने के भीतर विभाग में नौकरी दी जाए।सेवानिवृत्ति पर कम से कम 11 लाख रुपये सम्मान राशि और समारोह आयोजन के लिए 21 हजार रुपये अलग से दिए जाएं।

 

अनुबंधित महिला कर्मचारियों को वेतन सहित चाइल्ड केयर लीव (CCL) का लाभ दिया जाए।प्रत्येक अनुबंधित कर्मचारी को हर महीने 80 यूनिट मुफ्त बिजली का लाभ मिले तथा हरियाणा पावर स्पोर्ट्स ग्रुप की खेल स्पर्धाओं में भाग लेने का अवसर दिया जाए।

 

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now

ताजा खबर