शनिवार, 7 नवम्बर 2026

Dharuhera: आनलाइन ट्रांसफर नीति के खिलाफ विद्युत निगम कर्मचारियों ने किया विरोध प्रदर्शन

Written by: सुनील चौहान

Published:

Dharuhera: एसएसईबी (HSEB Union) यूनियन के आह्वान पर आनलाइन ट्रांसफर नीति का विरोध करते हुए धारूहेड़ा विद्युत निगम के कर्मचारियों ने शुक्रवार को निगम कार्यालय में यूनिट प्रधान प्रताप सिंह की अध्यक्षता…


Dharuhera: एसएसईबी (HSEB Union) यूनियन के आह्वान पर आनलाइन ट्रांसफर नीति का विरोध करते हुए धारूहेड़ा विद्युत निगम के कर्मचारियों ने शुक्रवार को निगम कार्यालय में यूनिट प्रधान प्रताप सिंह की अध्यक्षता में प्रदर्शन किया। कर्मचारियों का कहना है कि नई नीति के चलते स्थानांतरण प्रक्रिया पारदर्शी नहीं रह गई है ।कर्मचारियों ने प्रदर्शन के दौरान अपनी मांगें अधिकारियों तक पहुंचाते हुए कहा कि आनलाइन ट्रांसफर सिस्टम को बंद किया जाए।

Advertisement

सर्कल यूनिट पूर्व प्रधान छत्रपाल ने  आरोप लगाया कि नीति लागू करने से पहले विभागीय कर्मचारियों से कोई सुझाव नहीं लिया गया।  इससे पारिवारिक व सामाजिक परिस्थितियों पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।

कर्मचारियों ने नारेबाजी करते हुए चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं की गई, तो वे आंदोलन को आगे बढ़ाने पर मजबूर होंगे। इस मौके पर विजय, तेजपाल शेखावत, विजय, राज सिंह, भूदेव, संदीप, ऋषि, चंद्रजीत आदि मौजूद रहे।
धारूहेड़ा: आनलाइन ट्रांसफर नीति का विरोध करते कर्मचारी

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: सोशल मिडिया से हुई थी दोस्ती, फिर खेला ऐसा खेल, अब दोनों पकडे गए ?

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp