रेवाड़ी: ब्लॉक स्तरीय अंडर-14 प्रतियोगिता में ग्लैक्सी इंटरनेश्नल स्कूल की टीम बनी विजेता

On: July 22, 2026 8:37 PM
Follow Us:
प्रतियोगिता के अंडर-14 आयु वर्ग में मेजबान ग्लेक्सी इंटरनेश्नल स्कूल की टीम विजेता रही। अंडर-17 में जीएचएस मोहदीनपुर की टीम अव्वल रही

रेवाड़ी:  जिले के गांव करावरा मानकपुर स्थित ग्लैक्सी इंटरनेश्नल स्कूल में लडक़ों की ब्लॉक स्तरीय वालीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। अंडर-14, 17 एवं 19 आयु वर्ग की हुई स्पर्धा में पूरे ब्लॉक से पहुंचे खिलाडिय़ों ने अपनी प्रतिभा के जौहर दिखाए।

प्रतियोगिता के अंडर-14 आयु वर्ग में मेजबान ग्लेक्सी इंटरनेश्नल स्कूल की टीम विजेता रही। अंडर-17 में जीएचएस मोहदीनपुर की टीम अव्वल रही, जबकि अंडर-19 आयु वर्ग में बीपी स्कूल रोझूवास के खिलाडिय़ों ने बाजी रही। यह विजेता टीमें जिला स्तरीय प्रतियोगिता में अपने-अपने ब्लॉक का प्रतिनिधित्व करेगी।

स्कूल निदेशक एडवोकेट निशांत यादव ने बताया कि इस प्रतियोगिता में खिलाडिय़ों ने पूरी खेल भावना, अनुशासन व उत्साह के साथ भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उन्होंने सभी विजेता किलाडिय़ों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे लगातार कड़ी मेहनत करते रहे और आगे बढ़ते रहे।

उन्होंने कहा कि आज का युवा शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी अपना भविष्य संवार रहे हैं। केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकारें भी खेल तथा खिलाडिय़ों को आगे बढ़ाने के लिए अनेकों योजनाएं क्रियान्वित कर रही है। उन्होंने यह भी बताया कि तीनों वर्ग के लड़कियों की स्पर्धाएं कल आयोजित होंगी।

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now