IGU Rewari : स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन 2026 में टीम ‘इट्स ए यस’ रही बनी विजेता

On: August 27, 2026 8:23 PM
Follow Us:
इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय, मीरपुर, रेवाड़ी के कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग विभाग द्वारा स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन (एसआईएच) 2026 के अंतर्गत एक दिवसीय आंतरिक हैकाथॉन का आयोजन किया गया

IGU Rewari: इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय, मीरपुर, रेवाड़ी के कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग विभाग द्वारा स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन (एसआईएच) 2026 के अंतर्गत एक दिवसीय आंतरिक हैकाथॉन का आयोजन किया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में नवाचार, रचनात्मकता, तकनीकी दक्षता तथा वास्तविक जीवन की जटिल समस्याओं का व्यावहारिक समाधान खोजने की क्षमता को बढ़ावा देना था।

इस आंतरिक हैकाथॉन का संचालन कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग विभाग के अध्यक्ष प्रो. सतिंदर बाल गुप्ता के कुशल मार्गदर्शन तथा कन्वीनर एवं एसपीओसी प्रो. सविता श्योराण के समन्वय में संपन्न हुआ। हैकाथॉन में कुल सात टीमों—इन्फोटेक, सॉफ्टवेयर स्क्वाड, लॉजिक ओवरड्राइव, एक्सटेक, कंट्रोल ऑल्ट एलीट, इट्स ए यस और माइंडनोवा—ने भाग लिया। प्रत्येक टीम में 6 प्रतिभागी शामिल थे, जिन्होंने अपने नवोन्मेषी विचारों और तकनीक आधारित प्रोजेक्ट्स का प्रदर्शन किया।

इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय, मीरपुर, रेवाड़ी के कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग विभाग द्वारा स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन (एसआईएच) 2026 के अंतर्गत एक दिवसीय आंतरिक हैकाथॉन का आयोजन किया गया
इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय, मीरपुर, रेवाड़ी के कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग विभाग द्वारा स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन (एसआईएच) 2026 के अंतर्गत एक दिवसीय आंतरिक हैकाथॉन का आयोजन किया गया

कड़े मूल्यांकन और विभिन्न तकनीकी मानदंडों (नवाचार, व्यवहार्यता, संभावित प्रभाव, समस्या की प्रासंगिकता एवं प्रस्तुतीकरण) के आधार पर ‘इट्स ए यस’ टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस विजय के साथ ही यह टीम राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाले स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन 2026 में विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करने के लिए चयनित हुई है।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. असीम मिगलानी ने विजेता एवं प्रतिभागी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए अपने संदेश में कहा, “स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन जैसे राष्ट्रीय मंच हमारे युवाओं की असीमित ऊर्जा और रचनात्मक सोच को सही दिशा देने का काम करते हैं।

विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत किए गए नवाचार और डिजिटल समाधान यह साबित करते हैं कि हमारी युवा पीढ़ी देश की वास्तविक समस्याओं का समाधान खोजने में पूरी तरह सक्षम है। विश्वविद्यालय का सदैव यही प्रयास रहता है कि वह अपने विद्यार्थियों को विश्वस्तरीय प्रयोगात्मक संसाधन, सही मार्गदर्शन और ऐसा अनुकूल वातावरण प्रदान करे, जिससे वे राष्ट्र निर्माण और डिजिटल इंडिया के संकल्प में अपना बहुमूल्य योगदान दे सकें।”

कार्यक्रम के दौरान प्रो. सविता श्योराण ने उपस्थित विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए हैकाथॉन की प्रक्रिया, टीम गठन, समस्या विवरण तथा पंजीकरण से संबंधित महत्वपूर्ण दिशा निर्देश साझा किए। उन्होंने कहा कि यह मंच विद्यार्थियों की तकनीकी प्रतिभा को निखारने और समाधान-केंद्रित सोच विकसित करने का एक सशक्त माध्यम है।
इस संपूर्ण आयोजन को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में बी.टेक कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग तृतीय वर्ष की छात्र आयोजन समिति—विकास, तुषार, जय कुमार, हेमंत, प्रीति ने सक्रिय भूमिका निभाई और उत्कृष्ट प्रबंधन का परिचय दिया।

 

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now

           लोकप्रिय खबरें