शुक्रवार, 6 नवम्बर 2026

Rewari News: खण्ड स्तरीय KBC प्रतियोगिता में पीएमश्री स्कूल बिठवाना प्रथम, कई विद्यालयों ने दिखाया शानदार प्रदर्शन

Written by: सुनील चौहान

Published:

Rewari News: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रेवाड़ी में प्राचार्या डॉ. नम्रता सचदेवा के निर्देशन में खण्ड स्तरीय KBC प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिले के कई विद्यालयों की टीमों…


Rewari News: खण्ड स्तरीय KBC प्रतियोगिता में पीएमश्री स्कूल बिठवाना प्रथम, कई विद्यालयों ने दिखाया शानदार प्रदर्शन
Rewari News: खण्ड स्तरीय KBC प्रतियोगिता में पीएमश्री स्कूल बिठवाना प्रथम, कई विद्यालयों ने दिखाया शानदार प्रदर्शन
Google News Follow us on Google

Rewari News: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रेवाड़ी में प्राचार्या डॉ. नम्रता सचदेवा के निर्देशन में खण्ड स्तरीय KBC प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिले के कई विद्यालयों की टीमों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और अपने ज्ञान व तर्क क्षमता का शानदार प्रदर्शन किया। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच पीएमश्री स्कूल बिठवाना की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया।Rewari News

Advertisement

वहीं राजकीय आदर्श संस्कृति स्कूल बीकानेर और हाँसाका की टीम संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान पर रहीं। प्रतियोगिता में पीएमश्री कन्या स्कूल रेवाड़ी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, जबकि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नंगली गोधा की टीम चौथे स्थान पर रही। आयोजन के दौरान निर्णायक मंडल की भूमिका पायल, पूजा, सुमित्रा और जितेन्द्र यादव ने निभाई, जिन्होंने प्रतियोगिता को निष्पक्ष और सुव्यवस्थित तरीके से संचालित किया।Rewari News

अंत में प्राचार्या डॉ. नम्रता सचदेवा ने विजेता टीमों सहित सभी प्रतिभागियों को बधाई दी और कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं छात्रों में ज्ञान, आत्मविश्वास और प्रतिस्पर्धात्मक कौशल को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने निर्णायक मंडल और आयोजन टीम का भी आभार व्यक्त किया।Rewari News

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: सोशल मिडिया से हुई थी दोस्ती, फिर खेला ऐसा खेल, अब दोनों पकडे गए ?

 

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp