शिव पुराण कथा: सच्ची मित्रता धन और वैभव से नहीं, बल्कि प्रेम, विश्वास से होती है मजबूत

On: July 14, 2026 7:47 PM
Follow Us:
धारूहेड़ा: शिव पुराण कथा में आरती करते हुए श्रऋालु

धारूहेड़ा: मनीराम बाग में आयोजित सात दिवसीय शिव पुराण कथा के पांचवें दिन मंगलवार को धार्मिक वातावरण भक्ति रस से सराबोर हो गया। कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण और उनके परम मित्र सुदामा की मनमोहक झांकी प्रस्तुत की गई, जिसने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। झांकी के माध्यम से श्रीकृष्ण और सुदामा की अटूट मित्रता, सच्चे प्रेम, त्याग और विनम्रता का भावपूर्ण संदेश दिया गया।

धारूहेड़ा: शिव पुराण कथा में सजी श्रीकृष्ण महाराज व सुदामा की झांकी
धारूहेड़ा: शिव पुराण कथा में सजी श्रीकृष्ण महाराज व सुदामा की झांकी

कथावाचक बाबूलाल ने बताया कि सच्ची मित्रता धन और वैभव से नहीं, बल्कि प्रेम, विश्वास और समर्पण से मजबूत होती है। उन्होंने श्रीकृष्ण और सुदामा के प्रसंग का वर्णन करते हुए कहा कि भगवान अपने भक्त के प्रेम के आगे सदैव नतमस्तक रहते हैं और निष्काम भक्ति का फल अवश्य मिलता है।

धारूहेड़ा: जगन्नाथ् स्वामी ट्रस्ट्र की ओर से मनीराम बाग में आयोजित सात दिवसीय शिव पुराण कथा
धारूहेड़ा: जगन्नाथ् स्वामी ट्रस्ट्र की ओर से मनीराम बाग में आयोजित सात दिवसीय शिव पुराण कथा

झांकी के दौरान श्रद्धालुओं ने भक्ति गीतों और जयघोष के बीच भावविभोर होकर भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन किए। बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा पंडाल में मौजूद रहे और कथा के समापन पर सभी ने सुख, समृद्धि और समाज में सद्भाव की कामना की। उन्होंने कहा कि समापन पर 26 जुलाई को जगन्नाथ की रथ यात्रा निकाली जाएगी तथा हवन व भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा।

जगन्नाथ रथ यात्रा 16 को: शिव पुराण के समापन पर धारूहेड़ा में जगन्नाथ रथ यात्रा व श्री श्याम पद यात्रा निकाली जाएगी। दोनो कार्यक्र्मो की तैयारियां जोर शोर से चल रही है। बता दे उडीसा से 15 फीट उचा रथ मंगवाया गया है। जिस पर 16 जुलाई को झांकी निकाली जाएगी। कथा के समापन पर भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now