Rewari News: राखी में मनीषा, मेंहदी में निधि बनी विजेता

On: August 27, 2026 8:34 PM
Follow Us:
रेवाड़ी जिले के गांव सीहा स्थित सीएम ईईई राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के शिवालिक सदन की देखरेख में राखी बनाओ तथा मेहंदी रचाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

Rewari News:    रेवाड़ी जिले के गांव सीहा स्थित सीएम ईईई राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के शिवालिक सदन की देखरेख में राखी बनाओ तथा मेहंदी रचाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें जूनियर तथा सीनियर वर्ग में प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतियोगिता की अध्यक्षता प्रभारी प्राचार्य हरीश कुमार ने की।

मेहंदी प्रतियोगिता की जूनियर में जहां निधि, चंचल व रामभतेरी सर्वश्रेष्ठ रहीं, वहीं सीनियर वर्ग में युक्ति, सुनीता और मोनिका ने बाजी मारी। राखी बनाओ प्रतियोगिता की जूनियर वर्ग में ध्रुव व पवन की टीमें विजेता रहीं तथा सीनियर वर्ग में मनीषा, प्रिया, गौरी तथा मुस्कान की राखी सर्वश्रेष्ठ रहीं।

इस मौके पर प्राध्यापिका सीमा, रेखा, सोनू तथा प्रियंका ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई। हिंदी अध्यापक शक्ति सिंह ने रक्षाबंधन पर्व से जुड़ी ऐतिहासिक एवं पौराणिक कथाएं सुनाई। स्टाफ सचिव दिनेश कुमार ने आयोजन समिति तथा प्रतिभागियों का आभार जताया।

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now

           लोकप्रिय खबरें