IGU Rewari: रैगिंग के खिलाफ आवाज उठाने के लिए किया जागरूक

On: August 27, 2026 8:37 PM
Follow Us:
विद्यार्थियों को रैगिंग के खिलाफ आवाज उठाने तथा किसी भी प्रकार की रैगिंग होने पर तुरंत संबंधित अधिकारियों को सूचित करने के लिए जागरूक किया

IGU Rewari:   इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय, मीरपुर, रेवाड़ी के इतिहास विभाग में विद्यार्थियों के लिए दीक्षारंभ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विभागाध्यक्ष डॉ. सतीश कुमार द्वारा की गई। उन्होंने विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए विश्वविद्यालय एवं विभाग से संबंधित विभिन्न गतिविधियों तथा शैक्षणिक अवसरों की जानकारी दी और विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।

विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. बलकार सिंह ने विद्यार्थियों को इतिहास विषय के महत्व, उसके विभिन्न आयामों तथा भविष्य में उपलब्ध करियर एवं शोध के अवसरों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को इतिहास के अध्ययन के प्रति रुचि विकसित करने तथा निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के दौरान डॉ. बीरेंद्र सिंह, डॉ. कमलेश नरवाना एवं डॉ. अविनाश आर्य ने विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय में चल रही विभिन्न शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने विभिन्न क्लबों जैसे YRC एवं NSS की गतिविधियों से विद्यार्थियों को अवगत कराया तथा मेंटर-मेंटी कार्यक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही विद्यार्थियों को होस्टल एवं लाइब्रेरी का भ्रमण करवाया गया।

वक्ताओं ने विद्यार्थियों को रैगिंग के खिलाफ आवाज उठाने तथा किसी भी प्रकार की रैगिंग होने पर तुरंत संबंधित अधिकारियों को सूचित करने के लिए जागरूक किया। साथ ही विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को इतिहास विषय के व्यापक महत्व तथा शिक्षण, शोध, पुरातत्व, संग्रहालय, सिविल सेवाओं, पर्यटन एवं अन्य क्षेत्रों में उपलब्ध संभावनाओं से अवगत कराया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now

           लोकप्रिय खबरें