सोनीपत: ट्रेन से कटा युवक , नही हुई शिनाख्त, टी-शर्ट पर लिखा है ‘KING’

On: July 13, 2026 7:46 PM
Follow Us:
सोनीपत: ट्रेन से कटा युवक युवक, नही हुई शिनाख्त, टी-शर्ट पर लिखा है 'KING'

सोनीपत: हरियाण के सोनीपत में शनि मंदिर के पास रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया है। अंबाला की ओर जा रही एक तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। रेलवे लाइन के किनारे शव पड़ा होने की सूचना ट्रेन के लोको पायलट (ड्राइवर) ने तुरंत सोनीपत के स्टेशन मास्टर को दी। हालांकि फिलहाल शव की पहचान नही हो पाई है।

जीआरपी पुलिस ने करवाई मुनादी

रेलवे स्टेशन मास्टर से सूचना मिलने के तुरंत बाद राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) थाने के जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल नरेश हुड्डा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और शव को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है और उसकी शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।

टी-शर्ट पर लिखा है ‘KING’

जीआरपी पुलिस ने आम जनता से मृतक की पहचान करने में सहयोग की अपील की है। पुलिस ने बताया कि मृतक युवक ने कबूतरी और काले रंग की टी-शर्ट पहन रखी थी, जिस पर अंग्रेजी के अक्षरों में ‘KING’ (किंग) लिखा हुआ है। इसके साथ ही उसने नीचे नीले रंग की जींस की पैंट पहनी हुई है।

पुलिस ने शव को शिनाख्त और पोस्टमार्टम के लिए सोनीपत के जिला नागरिक अस्पताल (Civil Hospital) के शव गृह (मोर्चरी) में रखवा दिया है। पुलिस आसपास के थानों में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी खंगाल रही है ताकि युवक के परिजनों का पता लगाया जा सके। इतना ही मृतक की फोटो शेयर की है ताकि शिनाख्त हो सके।

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now