शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026

Haryana News: रेवाड़ी खेत में पेड से लटका मिला युवक का शव, शिनाख्त नहीं

Written by: सुनील चौहान

Published:

Haryana News:  रेवाड़ी जिले के गांव जाटूसाना में सोमवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब खेतों में एक पेड़ पर युवक का शव फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला। ग्रामीणों…


Haryana News:  रेवाड़ी जिले के गांव जाटूसाना में सोमवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब खेतों में एक पेड़ पर युवक का शव फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला। ग्रामीणों ने इसकी सूचना तुरंत गांव के सरपंच और बाद में पुलिस को दी। जाटूसाना थाना पुलिस और सीन ऑफ क्राइम टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।Haryana News

Advertisement

जहां पर शव लटका मिला है खेत मूसेपुर निवासी संजय कुमार का है। बता दे कि सुबह ग्रामीणों ने शव को पेड़ से लटकता देखा। ग्रामीणो ने इसकी सूचना पुलिस व सरपंच को दी। सूचना पाकर आस पास से लोगो की भीड जाम हो गए। मौके पर पहुंची ने शव को कब्जे में लिया और फॉरेंसिक टीम की मदद से पेड़ से उतरवाकर मौके की जांच की।Haryana News

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि शव तीन से चार दिन पुराना हो सकता है। मृतक का शरीर सड़ने लगा था, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि घटना कई दिन पुरानी है। फिलहाल शव की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव की पहचान के लिए आसपास के गांवों में मुनादी कराई और थानों में फोटो शेयर की है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में फसल बेचने की जंग: 12 धंटे करना पड रहा है इंतजार

शव को फिलहाल नागरिक अस्पताल रेवाड़ी के शवगृह में सुरक्षित रखवा दिया गया है। पुलिस का कहना है कि शिनाख्त के बाद ही आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी। मामले की जांच जारी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में 21 नवंबर को स्पेशल लोक अदालत, चेक बाउंस मामलों का होगा निपटारा

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp