गुरुग्राम के कई प्रतिष्ठित स्कूलों और सचिवालय को बम से उड़ाने की मिली धमकी

On: July 13, 2026 2:17 PM
Follow Us:
गुरुग्राम के कई प्रतिष्ठित स्कूलों और सचिवालय को बम से उड़ाने की मिली धमकी

गुरुग्राम में एक बार फिर से कई स्कूलों और सचिवालय को बम से उड़ने की धमकी मिली है। प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हो गईं। इस बार धमकी भरे ई-मेल में शहर के कुछ प्रमुख स्कूलों और मिनी सचिवालय को निशाना बनाए जाने का दावा किया गया। सूचना मिलते ही पुलिस, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड की टीमें तुरंत संबंधित परिसरों में पहुंच गईं और सुरक्षा जांच शुरू कर दी।

ई-मेल मिलते ही शुरू हुआ हाई अलर्ट

धमकी की सूचना सामने आते ही प्रशासन ने किसी भी तरह का जोखिम लेने के बजाय सभी प्रभावित स्कूलों में एहतियातन छात्रों और स्टाफ को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद स्कूलों में छुट्टी घोषित कर बच्चों को अभिभावकों के साथ घर भेज दिया गया।

स्कूलों से लेकर मिनी सचिवालय तक सघन तलाशी
सुरक्षा एजेंसियों ने स्कूल परिसरों, कक्षाओं, कार्यालयों और आसपास के इलाकों की बारीकी से जांच की। डॉग स्क्वायड और बम निरोधक दस्ते की मदद से हर संदिग्ध स्थान की तलाशी ली गई, जबकि पुलिस ने पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी।

पुलिस ने किया जनता से खास अपील 

धमकी मिलने के बाद स्कूलों को खाली करवा लिया गया है ताकि किसी भी तरह का नुकसान ना हो वहीं दूसरी तरफ पुलिस ने जनता से अपील किया है कि वह किसी भी तरह के अफवाह पर ध्यान नहीं दें।

आपको बता दे इसके पहले भी कई बार गुरुग्राम में कई स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है। पुलिस ने धमकी मिलने के बाद सर्च अभियान जारी कर दिया है वहीं दूसरी तरफ सुरक्षा व्यवस्था को भी पुख्ता कर दिया गया है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now