बिजनेस आइडिया: छोटे से कमरे में ₹10000 खर्च कर शुरू करें यह शानदार बिजनेस, हर महीने होगी लाखों की कमाई

On: July 12, 2026 9:09 AM
Follow Us:
बिजनेस आइडिया

बिजनेस आइडिया: दिन पर दिन महंगाई बढ़ती जा रही है जिसे देखते हुए लोग खुद का बिजनेस शुरू करना चाहते हैं। हालांकि बिजनेस शुरू करने के लिए कई लोगों के पास पूंजी उपलब्ध नहीं होती जिसकी वजह से वह बिजनेस शुरू नहीं कर पाते। आज हम आपको एक ऐसे बिजनेस आइडिया के बारे में बताएंगे जिससे शुरू करके आप बेहद कम समय में मालामाल बन सकते हैं और सबसे बड़ी बात है कि इसके लिए ना आपको अधिक जगह की जरूरत पड़ेगी और ना ही अधिक पैसों की।

जी हां बिल्कुल सही सुना आपने आज हम आपको मशरूम के बिजनेस के बारे में बताएंगे। मशरूम का बिजनेस बेहद ही खास होता है और घर के छोटे से कमरे में भी इस खास बिजनेस की शुरुआत कर ली जाती है। अगर आपके पास जगह नहीं है तो आप अपनी छत पर भी मशरूम उगा सकते हैं और मशरूम की मांग लोकल मार्केट से लेकर इंटरनेशनल मार्केट तक बनी रहती है।

कम निवेश और कम जगह में भी होती है कमाई

इस बिजनेस की सबसे बड़ी खासियत यह है कि आप कम निवेश और कम जगह में इसकी शुरुआत कर सकते हैं। सबसे ज्यादा बटन मशरूम की खेती होती है और इसकी मांग भी काफी बढ़ देखने को मिलती है।

कितने जगह की पड़ेगी जरूरत

मशरूम की खेती करने के लिए आपको 100 से 200 वर्ग फीट जगह की जरूरत पड़ेगी और इसके लिए आपके कमरे में तापमान नमी और साफ सफाई का विशेष ध्यान रखना होगा।

जरूरी सामान

इसके लिए आपको मशरूम के बीज, भूसा, पॉली बैग,स्प्रे बोतल, रैक,नमी व्यवस्था बनाए रखने की जरूरत पड़ेगी।

कितना आएगा खर्च

शुरुआत में आपको 10000 से लेकर ₹50000 तक खर्च करना होगा इसके लिए अगर आप बड़ा सेटअप लगाना चाहते हैं तो ₹50000 की जरूरत पड़ेगी अगर छोटे से शुरुआत करना चाहते हैं तो 10000 में भी शुरुआत कर सकते हैं।

मशरूम 100 से ₹200 किलो या इससे भी अधिक दाम में बिकता है। आप सब्जी मंडी होटल रेस्टोरेंट किरण या ऑर्गेनिक स्टोर ऑनलाइन लोकल ग्राहक आदि कोई से बेच सकते हैं इसके साथ आप चाहे तो मशरूम पाउडर या फिर अचार जैसे प्रोडक्ट बनाकर भी बेच सकते हैं। हालांकि इसकी खेती करने से पहले आपको बेहतरीन तरीके से ट्रेनिंग लेनी चाहिए।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now