रेवाड़ी ब्लास्ट केस : जिस बेटी की नवंबर में उठने वाली थी डोली उसी की जली चिता, एक हादसे में बिखर गया परिवार

On: July 11, 2026 6:10 PM
Follow Us:
रेवाड़ी ब्लास्ट केस :

रेवाड़ी ब्लास्ट केस : हरियाणा के रेवाड़ी के हंस नगर में हुए गैस हादसे (ब्लास्ट) में एक परिवार बिखर गया। इस हादसे में अभी तक दो लोगों की मौत हो चुकी है और तीन लोग गंभीर रूप से घायल है। चंद महीनो के बाद चौहान परिवार के घर खुशियां आने वाली थी।

पूरा परिवार शादी की तैयारी में जुटा हुआ था लेकिन किसे पता था की शादी की खुशी के बीच ही चौहान परिवार ही उजड़ जाएगा। सिलेंडर ब्लास्ट में पूरा परिवार उजड़ गया। इस हादसे में सतबीर चौहान और उनकी बेटी तनु की मौत हो चुकी है।

रेवाड़ी ब्लास्ट केस : 25 नवंबर को दुल्हन बनने वाली थी तनु

सामने आई जानकारी के अनुसार 25 नवंबर को तनु दुल्हन बनने वाली थी। तनु की शादी की तैयारी जोर-जोर से चल रही थी। माता-पिता बिटिया की शादी तय करके बेहद ही खुश थे और बिटिया को विदा करने की तैयारी कर रहे थे लेकिन उन्हें कहां पता था कि जल्द ही उनकी बेटी की आखिरी विदाई हो जाएगी।

ट्यूशन पढ़ती थी तनु

तनु ट्यूशन पढ़ती थी और जिस दिन ब्लास्ट हुआ उसे दिन भी उन्होंने बच्चों को ट्यूशन पढ़ने के लिए बुलाया था लेकिन गनीमत रही की बच्चों के आने से पहले ही ब्लास्ट हो गया वरना इस हादसे में और भी ज्यादा लोगों की मौत हो सकती थी।

भाई का कपड़ा आयरन करने गई थी तनु तभी हो गया धमाका

तनु अपने भाई के ऑफिस का ड्रेस आयरन करने गई थी, और जैसे ही उन्होंने स्विच दबाया यह भयंकर हादसा हो गया जिसमें उनके माता-पिता पड़ोसी और उनकी भतीजी बुरी तरह से झुलस गई और इस हादसे में सबसे ज्यादा तनु झुलसी वह 90% तक जल गई। बीते दिन तनु की मौत हो गई थी और अब बेटी के जाने की खबर और गहरा जख्म ने पिता की भी जान ले ली।

 

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now