शनिवार, 24 अक्टूबर 2026

नेशनल कराटे चैंपियनशिप में धारूहेड़ा के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

Written by: हर्ष चौहान

Published:

धारूहेड़ा: पंजाब के अमृतसर में आयोजित नेशनल कराटे चैंपियनशिप में ब्लैक पैंथर कराटे क्लब, धारूहेड़ा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले को का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में 7 खिलाड़ियों…


धारूहेड़ा: पंजाब के अमृतसर में आयोजित नेशनल कराटे चैंपियनशिपमें ब्लैक पैंथर कराटे क्लब, धारूहेड़ा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले को का नाम रोशन किया।
धारूहेड़ा: पंजाब के अमृतसर में आयोजित नेशनल कराटे चैंपियनशिपमें ब्लैक पैंथर कराटे क्लब, धारूहेड़ा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले को का नाम रोशन किया।
Google News Follow us on Google

धारूहेड़ा: पंजाब के अमृतसर में आयोजित नेशनल कराटे चैंपियनशिप में ब्लैक पैंथर कराटे क्लब, धारूहेड़ा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले को का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में 7 खिलाड़ियों ने भाग लिया। जिसमें दो खिलाडियों ने स्वर्ण, दो ने रजत तथा तीन खिलाडियों ने कास्य पदक जीता है।

Advertisement

कोच यश सैनी एवं हिमांशु ने बताया कि प्रतियोगिता में जम्मू-कश्मीर, महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान सहित कई राज्यों की टीमें शामिल हुईं। ब्लैक पैंथर कराटे क्लब धारूहेड़ा की ओर से प्रतियोगिता में 7 खिलाड़ियों ने भाग लिया और सभी 7 खिलाड़ियों ने पदक जीतकर शानदार उपलब्धि हासिल की। कुणाल और भानु ने स्वर्ण पदक, कार्तिक, शुभम और नचिता ने रजत पदक, जबकि मनीषा और दक्ष ने कांस्य पदक हासिल किया।

खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में देशभर के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के बीच प्रदर्शन करना अपने आप में बड़ी उपलब्धि है। बच्चों ने कड़ी मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास के दम पर शानदार प्रदर्शन किया है। धारूहेड़ा पहुंचने पर खिलाडियों को बधाई देने वालो का तांता लगा रहा।

Advertisement

ये भी पढ़ें:गुरुग्राम में मेगा रोजगार मेला 23 अक्टूबर को, जानिए रिक्त पद व योग्यता

हर्ष चौहान
About the Author हर्ष चौहान

हर्ष चौहान Best24News के लिए रेवाड़ी जिले की खबरें कवर करते हैं। वे जिले के शहर और गाँवों से जुड़े स्थानीय मुद्दे, प्रशासन के फैसले, विकास कार्य, शिक्षा और आम लोगों से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुँचाते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि रेवाड़ी की हर ज़रूरी खबर तथ्यों की जाँच के साथ सबसे पहले आप तक पहुँचे। View all posts by हर्ष चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp