गुरुग्राम-पटौदी-रेवाड़ी हाईवे इस ​दिन खुलेगा, NHAI ने दी अपडेट

On: August 24, 2026 6:58 PM
Follow Us:
गुरुग्राम / पटौदी (Best24News): गुरुग्राम-पटौदी-रेवाड़ी हाईवे (NH-352W) पर सफर करने वाले वाहन चालकों के लिए बड़ी राहत की खबर है।

गुरुग्राम / पटौदी (Best24News): गुरुग्राम-पटौदी-रेवाड़ी हाईवे (NH-352W) पर सफर करने वाले वाहन चालकों के लिए बड़ी राहत की खबर है। हाइवे परियोजना के तहत निर्माणाधीन जमालपुर और पातली फ्लाईओवर का निर्माण कार्य करीब 99 प्रतिशत पूरा हो चुका है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के अनुसार, इन दोनों फ्लाईओवर को सितंबर 2026 के पहले सप्ताह में विधिवत रूप से यातायात के लिए खोल दिया जाएगा।

गुरुग्राम / पटौदी (Best24News): गुरुग्राम-पटौदी-रेवाड़ी हाईवे (NH-352W) पर सफर करने वाले वाहन चालकों के लिए बड़ी राहत की खबर है।
गुरुग्राम / पटौदी (Best24News): गुरुग्राम-पटौदी-रेवाड़ी हाईवे (NH-352W) पर सफर करने वाले वाहन चालकों के लिए बड़ी राहत की खबर है।

सर्विस रोड के जाम से मिलेगी मुक्ति, आसान होगा सफर

पातली (अदानी लॉजिस्टिक्स पार्क के पास) और जमालपुर (पातली से लगभग 5 किमी दूरी) में बने इन फ्लाईओवर की लंबाई 900 मीटर से 1 किलोमीटर के बीच है। इसके बदं होने के चलते वर्तमान में वाहन चालकों को निर्माणाधीन हाईवे की संकरी सर्विस रोड से होकर गुजरना पड़ रहा था। इनके शुरू होने से पातली, हाजीपुर और जमालपुर के आसपास से गुजरने वाले वाहन बिना किसी बाधा के सीधे निकल सकेंगे।

2,000 करोड़ का प्रोजेक्ट: अक्टूबर तक खोलने का लक्ष्य

बता दे लगभग ₹2,000 करोड़ की लागत से तैयार हो रहे 46 किलोमीटर लंबे इस फोर-लेन हाईवे पर कुल 25 फ्लाईओवर और वीयूपी (अंडरपास) बनाए जा रहे हैं। इन दोनों फ्लाईओवर की लंबाई लगभग 900 मीटर से 1 किलोमीटर के बीच है। वर्तमान में वाहन चालकों को निर्माणाधीन हाईवे की सर्विस रोड से होकर गुजरना पड़ता है। फ्लाईओवर शुरू होने के बाद पातली, हाजीपुर और जमालपुर के पास लगने वाले ट्रैफिक जाम से स्थायी राहत मिलेगी।

गुरुग्राम / पटौदी (Best24News): गुरुग्राम-पटौदी-रेवाड़ी हाईवे (NH-352W) पर सफर करने वाले वाहन चालकों के लिए बड़ी राहत की खबर है।
गुरुग्राम / पटौदी (Best24News): गुरुग्राम-पटौदी-रेवाड़ी हाईवे (NH-352W) पर सफर करने वाले वाहन चालकों के लिए बड़ी राहत की खबर है।

पटौदी बाईपास पहले से चालू: परियोजना के तहत 2 किलोमीटर लंबे पटौदी बाईपास को पहले ही खोल दिया गया है। इससे रेवाड़ी से गुरुग्राम या बिलासपुर जाने वाले यात्रियों को पटौदी शहर के अंदर के जाम में फंसे बिना बाईपास से निकलने की सुविधा मिल रही है। इस पूरे 46 किलोमीटर लंबे हाईवे के चालू होने से दिल्ली-जयपुर हाईवे (NH-48) का एक मजबूत वैकल्पिक रूट तैयार हो जाएगा, जिससे उस पर वाहनों का दबाव काफी घटेगा।

 

पटौदी में नहीं लगेगा जाम: NHAI ने हाल ही में 7 किलोमीटर लंबे पटौदी बाईपास को शुरू कर दिया है, जिससे पटौदी शहर के अंदर लगने वाले लंबे जाम से यात्रियों को मुक्ति मिल चुकी है। NHAI का कहना है कि पहाड़ी गांव के पास निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज (RoB) को छोड़कर पूरे हाईवे को अक्टूबर 2026 तक चालू कर दिया जाएगा। यह हाईवे चालू होने से दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-48) पर यातायात का भारी दबाव कम होगा और रेवाड़ी से गुरुग्राम-दिल्ली जाने वालों को एक तेज़ और सुगम विकल्प मिलेगा।

 

गुरुग्राम वाया पटौदी-रेवाड़ी एनएच-352डब्ल्यू हाईवे का लगभग 98  प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। शेष कार्य भी तेजी से पूरा किया जा रहा है। यह 43.2 किलोमीटर लंबा हाईवे करीब 900 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा है। निर्माण कार्य 21 नवंबर 2021 को शुरू हुआ था। -योगेश तिलक, परियोजना निदेशक, एनएचएआई

 

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now

ताजा खबर