धारूहेड़ा : दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (DHBVN) द्वारा नए बिजली फीडर के निर्माण एवं रखरखाव के लिए दो दिन काम किया जाएगा। इसी के चलते धारूहेड़ा में छह फिडरों में 26 और 27 अगस्त 2026 को प्रातः 02:00 बजे से सुबह 10:00 बजे तक बिजली सप्लाई बंद( Power cut) रखी जाएगी।
8 घंटे रहेगी पावर कट: धारूहेड़ा विद्युत निगम के एसडीओ कृष्ण सैनी ने बताया कि दोनो दिन 33 केवी एवं 11 केवी फीडरों से जुड़े क्षेत्रों में बिजली कटौती लागू रहेगी। इसी के चलते 33 केवी हीरो मोटोकॉर्प (Hero MotoCorp) 33 केवी पशुपति (Pashupati) 11 केवी धारूहेड़ा (Dharuhera Town) 11 केवी कॉम्प्लेक्स (Complex) 11 केवी सेक्टर-4 (Sector-4) 11 केवी हाउसिंग बोर्ड (Housing Board) की बिजली आपूर्ति बदं रहेगी। बता दें कि नए फीडर का कार्य पूरा होते ही परिस्थितियों के अनुसार बिजली आपूर्ति को तुरंत बहाल कर दिया जाएगा
उपभोक्ताओं के लिए DHBVN की अपील
दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (धारूहेड़ा) ने सर्वसाधारण और सभी घरेलू व औद्योगिक उपभोक्ताओं से अनुरोध किया है कि वे बिजली कट की इस अवधि को ध्यान में रखते हुए अपने पानी के भंडारण व अन्य आवश्यक कार्यों की व्यवस्था पहले से ही कर लें। नए फीडर का कार्य पूरा होते ही परिस्थितियों के अनुसार बिजली आपूर्ति को तुरंत बहाल कर दिया जाएगा।













