रेवाड़ी रेलवे ट्रैक पर मिली आधी हथेली

On: August 25, 2026 8:22 PM
Follow Us:
रेवाड़ी रेलवे ट्रैक पर मिली आधी हथेली

रेवाड़ी: रेवाड़ी जयपुर रेलवे लाईन पर खोरी के निकट रेलवे लाईन पर आधी हथेली मिली है। पु​लिस ने हथेली को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी हैै। ह​थेली मिलने से सनसनी फैल गई है

जीआरपी महिला हेड कांस्टेबल अनीता ने बताया कि रेलवे स्टेशन रेवाड़ी से खोरी के बीच किलोमीटर नंबर 2/4-5 के पास एक हाथ की आधी हथेली मिली है। मौके पर शव नहीं मिला है।

पुलिस ने आधी हथेली को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई के लिए अस्पताल में रखवा दिया है। जीआरपी द्वारा मामले की जांच की जा रही है तथा आसपास के क्षेत्र में मृतक के शव की तलाश की जा रही है। मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now

ताजा खबर