दिल्ली-जयपुर हाईवे पर धूं धूं कर जली सामान से भरी केंटर, जयपुर मार्ग पर जाम

On: July 11, 2026 11:33 AM
Follow Us:
धारूहेड़ा: हाईवे कैंटर में लगी भीषण आग, परचून का सामान जलकर राख, हाईवे पर लगा जाम

दिल्ली-जयपुर हाईवे पर शनिवार सुबह धारूहेड़ा के पास बडा हादसा हो गया। सुबह सुबह आगे चल रहे डंपर से केंटर से टकरा गया। टकरात ही कैंटर में आग लग गई। टक्कर के तुरंत बआग ने विकराल रूप धारण कर लिया। चालक ने समय रहते वाहन से कूदकर अपनी जान बचाई। सूचना पाकर डायल 112 व दमकल टीम मौके पर पहुंची तथा करीब एक घंटे में आग पर काबू पाया।

NH 48  मालपुरा के पास जयुपर रोड पर लगा जाम

टक्कर इतनी जोरदार थी कि कैंटर में तुरंत आग लग गई। कैंटर में परचून का सामान भरा हुआ था, जिसके कारण आग तेजी से फैल गई और पूरा वाहन उसकी चपेट में आ गया। आगजनी के चलते जयुपर मार्ग पर जाम लग गया। यातायात पुलिस ने वाहनो को रूकवाते हुए जाम खुलवाया गया।

nh 48 jam
nh 48 jam

लाखो रूपए का सामान जलकर राख

पुलिस ने बताय कि शनिवार को दिल्ली से जयपुर की ओर जा रहे डंपर चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इससे पीछे चल रहा कैंटर अनियंत्रित होकर डंपर से जा भिड़ा। टक्क्र लगते ही कैंटर में तुरंत आग लग गई। कैंटर में परचून का सामान भरा हुआ था, जिसके कारण आग तेजी से फैल गई और पूरा वाहन उसकी चपेट में आ गया। आग जनी में केंटर व सामान जलकर राख हो गया।

एक घंटे में आग पर पाया काबू

हाईवे के चलते दमकल विभाग को आग बुझाने में काफी मशक्त करनी पडी। बता दे कि आग लगने की सूचना मिलते ही धारूहेड़ा फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे के बाद हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई ।

 

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now