Dharuhera News: सेक्टर-4 में सुरक्षा बढ़ाने को लेकर थाना प्रभारी से की मुलाकात

On: September 11, 2026 4:47 PM
Follow Us:
Dharuhera News: सेक्टर-4 में सुरक्षा बढ़ाने को लेकर थाना प्रभारी से की मुलाकात
Dharuhera News: सेक्टर-4 में सुरक्षा बढ़ाने को लेकर थाना प्रभारी से की मुलाकात

  Dharuhera News:  धारूहेड़ा (Best24News): धारूहेड़ा के सेक्टर-4 में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने और चोरी व अन्य आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन (RWA) का एक प्रतिनिधिमंडल सेक्टर-6 थाना प्रभारी सचिन कुंडू से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने थाना प्रभारी को सेक्टर की सुरक्षा समस्याओं से अवगत कराते हुए पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की।

आरडब्ल्यूए की मांगों को सुनने के बाद थाना प्रभारी सचिन कुंडू ने आश्वासन दिया कि सेक्टर-4 में पुलिस की पीसीआर व राइडर गश्त को और अधिक तेज व नियमित किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को अधिक पुख्ता बनाने के लिए सेक्टरवासियों को सेक्टर में चोरी व असामाजिक गतिविधियों को रोकने के लिए मुख्य रास्तों व गलियों में पर्याप्त संख्या में सीसीटीवी कैमरे लगाने की अपील की।

उन्होने कहा कि सेक्टर में रहने वाले सभी मकान मालिक अपने किरायेदारों का पुलिस वेरिफिकेशन अनिवार्य रूप से करवाएं। उन्होंने कहा कि किरायेदारों का रिकॉर्ड पुलिस के पास होने से किसी भी अप्रिय घटना या वारदात की स्थिति में आरोपियों तक आसानी से पहुंचा जा सकता है।

इस मौके पर प्रधान राजू यादव (राजू राव), उप प्रधान तेजबीर, सचिव आनंद मोहन, पथराम, दलीप छाबड़ी, सुरजमनी आदि उपस्थित रहे।

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now