धारूहेड़ा की सैयद कालोनी में सीवरेज ओवरफ्लो

On: August 27, 2026 8:11 PM
Follow Us:
धारूहेड़ा: वार्ड 17 की सैंयद कालोनी में सीवरेज ओवरफ्लो होने से गली में भरा दूषित पानी

धारूहेड़ा: यहां वार्ड 17 की सैयद कॉलोनी में सीवरेज ओवरफ्लो होने से स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सीवरेज का गंदा पानी सड़क पर जमा होने से लोगों के आवागमन में दिक्कत हो रही है और आसपास के माहौल में दुर्गंध फैल रही है। बताया जा रहा है पिछले चार दिन से सीवरेज ओवरफ्लों से लोगो का जीना मुहाल हो गया हैे

क्या कहते है कालोनीवासी: कालोनी वासी शिव कुमार, अंगूरी देवी, प्रदीप, कृष्ण राम सागर कहना है कि सीवरेज व्यवस्था खराब होने के कारण आए दिन ऐसी स्थिति बन जाती है। लंबे समय तक गंदा पानी जमा रहने से बीमारी फैलने की आशंका भी बनी हुई है। पिछले 4 दिन शिवरेज ओवरफ्लो हो रहा है। लोगों ने बताया मजबूरी में लोगों को घरों मे प्रवेश करने के लिए इसी पानी के अंदर से होकर जाना पड रहा है।

धारूहेड़ा: वार्ड 17 की सैंयद कालोनी में सीवरेज ओवरफ्लो होने से गली में भरा दूषित पानी
धारूहेड़ा: वार्ड 17 की सैंयद कालोनी में सीवरेज ओवरफ्लो होने से गली में भरा दूषित पानी

समाधान की मांग: कालोनी वासियो ने पिछले माह भी यह सीवरेज ओवरफ्लो हो गया था उस समय कर्मचारियो ने इसे साफ कर दिया था लेकिन एक बार फिर दो सीवरेज ओवरफ्लो हो रहे है। खासतोर छोटे बच्चो व बुजुर्गा को इससे ज्यादा परेशानी हो रही है। लोगों ने संबंधित विभाग सीवरेज लाइन की सफाई करवाकर समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है।

धारूहेड़ा: वार्ड 17 की सैंयद कालोनी में सीवरेज ओवरफ्लो होने से गली में भरा दूषित पानी
धारूहेड़ा: वार्ड 17 की सैंयद कालोनी में सीवरेज ओवरफ्लो होने से गली में भरा दूषित पानी

मिल चुकी है शिकायत: जन स्वास्थ्य विभाग के जेई विनीत से बताया कि शिकायत मिल चुकी है। वहां पर कर्मचारियों को भेज दिया गया है तथा जल्द ही साफ करवा दिया जाएगा। जेई ने बताया कि ये समस्या लोगो के लिए गंभीर बनी हुई है। क्योकि भटसाना रोड पर सीवरेज के चैबंरो को छोटा करवा दिया गया जिसे ये अब बार बार ओवरफ्लो हो रहे है।

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now

           लोकप्रिय खबरें