Rewari Latest News: रेवाड़ी: स्वाधीनता, स्वाभिमान, राष्ट्रभक्ति और सामाजिक समरसता के प्रतीक थे वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप महान। महाराणा प्रताप की 486 वीं जयंती के उपलक्ष में आयोजित प्रतिभा सम्मान को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि नंबरदार विजय सिंह चौहान निदेशक एवं अध्यक्ष रॉयल ग्रुप आफ संस्थान ने आज भी महाराणा के आदर्शों को प्रासंगिक बताया।Rewari Latest News

विश्व शांति के लिए वेद मन्त्रों का किया जाप: स्थानीय महाराणा प्रताप चौक पर वैदिक हवन से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। ब्रह्मा के रूप में आचार्य सुखदेव आर्य ने दिलीप शास्त्री, दयाराम आर्य, विजय नारायण और यशवंत शास्त्री की टीम सहित मानव कल्याण तथा विश्व शांति के लिए वेद मन्त्रों के माध्यम से यज्ञ देवता से प्रार्थना की । नगर परिषद चेयरपर्सन श्रीमती विनीता पीपल एवं नरेंद्र पीपल एडवोकेट दंपति ने मुख्य यजमान की भूमिका निभाई।Rewari Latest News

राष्ट्र प्रेम और राष्ट्रीय एकता को दिया बढावा: आयोजक महाराणा प्रताप जयंती समिति ने राष्ट्र प्रेम और राष्ट्रीय एकता के प्रवाह को गति प्रदान करने के उत्कृष्ट कार्य में जुटी हिमालय परिवार की टीम को प्रांतीय अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण शर्मा सहित राष्ट्रपूत सम्मान से सम्मानित किया।

इसी कड़ी में सेवा, सहयोग और मानवता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए बीएमडी यूथ क्लब धारण की टीम को अरुण तंवर सहित सम्मानित किया गया। पुस्तकालय, स्वास्थ्य एवं सामाजिक समरसता क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए शिक्षक शक्ति सिंह चौहान सहित युवा शक्ति संगठन टीम गोठड़ा टप्पा डहीना को सम्मानित किया गया।Rewari Latest News
वीर सावरकर उद्यान विकास समिति ट्रस्ट प्रतिनिधि के रूप में सुरेश कुमार जाजोरिया को भी आयोजन समिति ने सम्मानित किया। अति विशिष्ट अतिथि श्रीमती विनीता पीपल चेयरपर्सन नगर परिषद ने आयोजन समिति के कार्यों की सराहना करते हुए परिषद के हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया । अतिथि डीसीपी श्रीमती संतोष तंवर ने सरकारी स्कूलों में महापुरुषों के ऐसे आयोजन करवाने के लिए समिति को पूरा सहयोग प्रदान करने की बात कही।Rewari Latest News
20 लाख रुपए की छात्रवृत्तियों जारी: समिति अध्यक्ष राव नरेश चौहान राष्ट्रपूत ने मंच संचालन करते हुए समान्य वर्ग के प्रतापी वंशज मेधावी एवं जरूरतमंद छात्र-छात्राओं को ऑल इंडिया राजपूत स्टूडेंट एड सोसायटी चंडीगढ़ द्वारा दी जाने वाली 20 लाख रुपए की छात्रवृत्तियों की जानकारी देते हुए आवेदन पत्र वितरित किए। प्रथम सिंधु कुंभ में लेह लद्दाख जा रहे रेवाड़ी से 120 यात्रियों के दल को वापसी पर एक भव्य आयोजन में सम्मानित करने का भी समिति अध्यक्ष ने ऐलान किया।

विवेकानंद केंद्र के प्रांत संचालक प्रो दशरथ चौहान ने आभार व्यक्त करते हुए समाज को महाराणा प्रताप जैसी वीरता को अपने जीवन में चरितार्थ करने की आवश्यकता पर बल दिया ।
ये रहे मौजूद: इस अवसर पर समिति उपाध्यक्ष जयसिंह तंवर पूर्व सरपंच, महासचिव गजराज सिंह चौहान, कोषाध्यक्ष अनंगपाल चौहान, अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त वेटरन खिलाड़ी प्रिंसिपल मगन सिंह चौहान, जागीरदार अमरजीत सिंह दीपक, प्रोफेसर आरसी शर्मा, एसपी गौतम, सुधीर भार्गव, अजय शर्मा एडवोकेट, राव केहर सिंह एडवोकेट, रणधीर सिंह यादव एडवोकेट, शौकीन शर्मा एडवोकेट, शुभम तंवर एडवोकेट, सुभाष सुराना एडवोकेट,Rewari Latest News
दलसिंह आर्य, सूबेदार विजेंद्र सिंह चौहान, राजकुमार चौहान, सरपंच राजेश सिंह, नंबरदार अमरपाल सिंह, नवीन गौड, सोमबीर नंबरदार, भंवर सिंह , संदीप चौहान, अजय चौहान, सुनील चौहान सदस्य ब्लाक समिति, सरपंच सुनील यादव, तेजभान कुकरेजा, श्रीमती कृष्णा देवी, श्रीमती दीपा भारद्वाज, श्रीमती शशि जुनेजा, श्रीमती बिंदु, कुलदीप सिंह यादव, मृदुल चौहान, राजकमल चौहान, दिनेश कपूर, अशोक चौहान, अजय चौहान, शमशेर सिंह चौहान, देव प्रताप चौहान, दल सिंह आर्य आदि गणमान्य उपस्थित रहे।Rewari Latest News











