Rewari crime: रेवाड़ी: नशीले पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सीआईए कोसली को एक बडी सफलता मिली है। टीम ने सोमवार को मादक पदार्थ 5.87 ग्राम स्मैक सहित एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। तस्कर की पहचान गांव सहारनवास रेवाडी निवासी बलवान के रूप में हुई है।Rewari crime
सीआईए कोसली प्रभारी एसआई सुभाष चन्द बताया कि रविवार रात को सहायक उप निरीक्षक विक्रांत अपनी टीम के साथ नशीले पदार्थों की धरपकड़ व गस्त पड़ताल क्राईम धारोली टी पॉइंट कोसली पर मौजूद थे।
इस दौरान उन्हें विश्वसनीय सूत्रों से सूचना मिली कि बलवान निवासी गांव सहारनवास रेवाडी नशीला पदार्थ स्मैक बेचने का अवैध काम करता है। जो नशीला पदार्थ बेचने की फिराक मे फिलहाल ITI कोसली के पास खडा हुआ है।
सूचना पर पुलिस टीम ने बिना किसी देरी के मौका पर रेड कर तस्कर बलवान को काबु किया। नियम अनुसार राजपत्रित अधिकारी डीएसपी कोसली विद्यानंद के समक्ष तलाशी के दौरान युवक की जेब 5.87 ग्राम नशीला पदार्थ स्मैक मिली।
सीआईए कोसली प्रभारी ने बताया कि बरामद स्मैक को कब्जे में लेकर तस्कर बलवान के विरुद्ध एनडीपीएस की धारा के तहत थाना कोसली में मुकदमा दर्ज किया गया।Rewari crime
आरोपी का लिया रिमांड पर: आगामी विवेचना इकाई द्वारा आरोपी को पेश अदालत करके पूछताछ के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। नशा तस्करी के नेटवर्क से जुड़े किसी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।Rewari crime













