रविवार, 11 अक्टूबर 2026

Crime News: भिवाड़ी पुलिस की बडी कार्रवाई: रेवाड़ी का स्मैक तस्कर दबोचा, एक लाख की स्मेक बरामद

Written by: Best24News

Published:

Crime News: भिवाड़ी  पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। भिवाड़ी में गश्त के दौरान पुलिस ने 19 ग्राम स्मैक के…


Crime News: भिवाड़ी  पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। भिवाड़ी में गश्त के दौरान पुलिस ने 19 ग्राम स्मैक के साथ हरियाणा के रेवाड़ी कुख्यात अपराधी अमरजीत सिंह उर्फ काला को गिरफ्तार किया है। जब्त की गई स्मैक की बाजार में अनुमानित कीमत लगभग एक लाख रुपये बताई जा रही है।

Advertisement

भिवाड़ी थानाधिकारी देवेंद्र प्रसाद शर्मा ने बताया कि पुलिस टीम रविवार को थड़ा मोड़ के पास रेलवे ब्रिज के निकट गश्त कर रही थी, तभी एक संदिग्ध व्यक्ति पुलिस वाहन को देखकर भागने की कोशिश करने लगा।Crime News

भिवाडी पुलिसन ने उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसकी पहचान अमरजीत सिंह उर्फ काला (34) पुत्र कृष्ण कुमार, निवासी पाल्हावास, जिला रेवाड़ी (हरियाणा) के रूप में हुई।Crime News

Advertisement

ये भी पढ़ें:अंतरमहाविद्यालय खो-खो प्रतियोगिता में यदुवंशी डिग्री कॉलेज, नारनौल की टीम उपविजेता

तलाशी के दौरान आरोपी की लोअर की जेब से एक सफेद थैली में हल्के गुलाबी रंग का पदार्थ बरामद हुआ, जो जांच में स्मैक निकला। बरामद पदार्थ का वजन 19 ग्राम पाया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

कुख्यात है बदमाश: पुलिस अब आरोपी के आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है और यह पता लगाने में जुटी है कि वह स्मैक कहां से लाता था और किसे सप्लाई करता था। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही उसके नेटवर्क के अन्य सदस्यों तक भी कार्रवाई पहुंचाई जाएगी।प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसके खिलाफ पहले भी मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़े दो से तीन मामले दर्ज हैं।Crime News

ये भी पढ़ें:हरियाणा में कैदियों को बडा तोहफा, जेल में शिकायत दर्ज करवाने का दिया अधिकार

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

Related News

WhatsApp