Bhiwadi News: राजस्थान के भिवाड़ी में एटीएस ने एक बड़ी कार्रवाई की है। यहां एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। एटीएस का आरोप है कि युवक का संपर्क पाकिस्तान हैंडलर्स के साथ है।
प्रारंभिक जांच में एटीएस को कई सबूत मिले हैं जिसके बाद जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है। सामने जानकारी के अनुसार युवक का विदेश के लोगों के साथ संदिग्ध गतिविधियां सामने आई है।
एटीएस का कहना है की जांच के बाद कई अन्य चीज भी सामने आ सकती है। इस व्यक्ति से पूछताछ किया जाएगा और पूछताछ के बाद कई अन्य बातें सामने आएगी।
तकनीकी निगरानी के बाद हुई कार्रवाई
सूत्रों के अनुसार खुफिया इनपुट और तकनीकी निगरानी के दौरान युवक की गतिविधियां एजेंसियों के रडार पर आई थीं। के बाद इसके संपर्क और ऑनलाइन गतिविधियों की जांच की गई और यह जानकारी निकाल कर सामने आई है।
डिजिटल उपकरणों की गहन पड़ताल
जांच के दौरान व्यक्ति के पास से कई मोबाइल लैपटॉप और उपकरण मिले हैं और एटीएस के द्वारा इन सभी मोबाइल लैपटॉप और उपकरणों की जांच की जाएगी। पुलिस का कहना है कि यहां से कई तरह के संदिग्ध चीज मिल सकते हैं।
अन्य राज्यों तक जुड़ सकते हैं तार
जांच एजेंसियों को आशंका है कि मामला केवल एक व्यक्ति तक सीमित नहीं हो सकता। इसलिए उसके संपर्कों की पूरी श्रृंखला खंगाली जा रही है। अधिकारियों का मानना है कि पूछताछ और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर कुछ और लोगों की भूमिका भी सामने आ सकती है।
सुरक्षा एजेंसियां हर पहलू की कर रहीं जांच
राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मामलों को देखते हुए जांच टीम बेहद सतर्कता के साथ आगे बढ़ रही है। अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है और किसी भी संभावना को नजरअंदाज नहीं किया जा रहा है।











