Haryana Weather News: रेवाड़ी से गुरुग्राम तक आज होगी झमाझम बारिश, इन जिलों में गिरेंगे ओले

On: June 14, 2026 10:07 AM
Follow Us:
रेवाड़ी से गुरुग्राम तक आज होगी झमाझम बारिश, इन जिलों में गिरेंगे ओले

Haryana Weather News: आज हरियाणा के मौसम में बदलाव देखने को मिलने वाला है। राज्य के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है वहीं कई जिलों में आज ओलावृष्टि भी हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार आज आपको घर से निकलने से पहले एक बार मौसम के बारे में पता जरूर कर लेना चाहिए।

रेवाड़ी सहित कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने आज 14 तारीख को हरियाणा के
महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी और चरखी दादरी में अलग-अलग स्थान पर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों के कुछ जगहों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है।

50 किलोमीटर की रफ्तार से चलेंगे तेज हवाएं

हरियाणा के कई जिलों में आज 50 से 60 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार आज राज्य का मौसम सुहाना रहेगा इसके साथ ही साथ बारिश भी होगी।

लोगों से मौसम विभाग ने किया खास अपील

मौसम विभाग के द्वारा लोगों से कुछ खास अपील किया गया है। मौसम विभाग ने लोगों से अपील किया है कि घर से बाहर निकलते समय आपको एक बार मौसम के बारे में जरूर चेक कर लेना चाहिए। तेज बारिश के दौरान आप घर से बाहर निकलने से बचें।

किसानों से अपील

मौसम विभाग ने किसानों से अपील किया है कि फिलहाल फसलों की सिंचाई करने से बचें। फसल में पानी देने से पहले आप एक बार मौसम विभाग का अपडेट जरूर चेक कर लीजिए।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now