Breaking News: भिवाडी बाइपास पर बिल्डर व ग्रामीण भीडे, जानिए क्या है विवाद

On: June 13, 2026 7:21 PM
Follow Us:
Breaking News: भिवाडी बाइपास पर बिल्डर व ग्रामीण भीडे, जानिए क्या है विवाद

Breaking News: भिवाड़ी बाईपास पर एक बिल्डर की सोसाइटी में रास्ते को लेकर बिल्डर प्रतिनिधियों और ग्रामीणों के बीच विवाद हो गया। गुस्साए लोगो ने बबावल काटा। मामला बिगडता देखकर स्थिति को नियंत्रित करने के लिए भारी पुलिस बल बुलाना पडा। वही मामले के सुलझाने के लिए बीड़ा तहसीलदार सुरेंद्र सिंह को मौके पर पहुंचे। करीब तीन घंटे की गहमागहमी के बाद दोंनो पक्ष मामले को सुलझाने के लिए एक साथ बैठने पर सहमत हुए।Breaking News

 

जानिए क्या है आरोप: बता दे कि भिवाड़ी के सैदपुर के रहने वाले दुर्गेश कुमार ने बताया-उनकी जमीन से सटे रास्ते को लेकर पुराने बिल्डर के साथ पहले एक समझौता हुआ था। इस समझौते के तहत ग्रामीणों को 20 फीट रास्ता देने की लिखित सहमति दी गई थी। यह समझौता एसडीएम के सामने हुआ था, जिसमें सोसाइटी निर्माण के दौरान नियमानुसार रास्ता उपलब्ध कराने का भी प्रावधान था। लेकिन फिलहाल मामला कुछ उल्टा हो गया था इसी को लेकर​ बिल्उर व ग्रामीणों में विवाद हो गया था।Breaking News

तहसीलदार भी मौके पर पहुचे: जब प्रशान तक विचाद पहुंचा तो जमीन की पैमाईस के लिए तहसीलदार भी मौके पर पहुंचे।
तहसीलदार सुरेंद्र सिंह ने स्पष्ट किया कि उनके पास भी इस संबंध में कोई लिखित आदेश नहीं है। उन्हें भिवाड़ी थाना अधिकारी ने केवल भूमि चिन्हित करने के लिए बुलाया था, जिसके आधार पर वह मौके पर पहुंचे थे। उसे नही पता की पूरा मामला क्या है।

महौल बना तनावपूण: बता दे दोनो पक्षो की ओर से विवाद के दौरान बिल्डर प्रतिनिधियों और ग्रामीणों के बीच तीखी नोकझोंक हुई, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। पुलिस प्रशासन और स्थानीय लोगों की समझाइश के बाद विवाद शांत हुआ।

 

जानिए क्यों विवाद हुआ: बता दें कि दुर्गेश कुमार ने आरोप लगाया कि नए बिल्डर आशादीप ने जमीन खरीद ली है और वह पुराने बिल्डर द्वारा किए गए समझौते को मानने से इनकार कर रहे हैं। परेशन होकर गुस्साए लोगो ने रास्ते को लेकर हंगामा किया। ग्रामीणों ने पुलिस से लिखित आदेश मांगे, लेकिन पुलिस कोई आदेश नहीं दिखा पाई।

Harsh Chauhan

हर्ष चौहान Best24News में पत्रकार एवं कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। वे हरियाणा, रेवाड़ी, धारूहेड़ा, अपराध, सामाजिक गतिविधियों और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की पिछले 6 साल रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now