रविवार, 15 नवम्बर 2026

M2K County Heights Society : बिल्डर ने बढ़ाया मेंटेनेंस चार्ज, 8 माह का बिल थमाने पर बिल्डर व आरडब्ल्यूए आमने सामने

Written by: सुनील चौहान

Published:

धारूहेड़ा: सेक्टर 5 स्थित एमटूके काउंटी हाइट्स सोसायटी (M2K County Heights Society) में मेंटेनेंस चार्ज बढ़ाए जाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। आरडब्ल्यूए के प्रधान प्रवीण की अध्यक्षता में सोसायटी…


M2K County Heights Society
धारूहेड़ा स्थि​त एमटूके काउंटी हाइटस सोसायटी जिसमें होने है 13 सितंबर को चुना
Google News Follow us on Google

धारूहेड़ा: सेक्टर 5 स्थित एमटूके काउंटी हाइट्स सोसायटी (M2K County Heights Society) में मेंटेनेंस चार्ज बढ़ाए जाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। आरडब्ल्यूए के प्रधान प्रवीण की अध्यक्षता में सोसायटी के निवासियों की बैठक हुई, जिसमें बिल्डर की ओर से दिसंबर में अचानक अप्रैल से नवंबर तक के आठ माह का बढ़ा हुआ बिल भेजे जाने पर कड़ा विरोध जताया गया। बिल्डर ने दर 2.29 रुपये प्रति वर्ग से बढ़ाकर 2.60 रुपये प्रति वर्ग कर दी है और 3 दिसंबर तक भुगतान करने को कहा है। निवासियों का कहना है कि बिना किसी बैठक या सहमति के ऐसे बढ़ोतरी करना गलत है और एक साथ आठ माह का भुगतान करना लोगों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाल रहा है। M2K County Heights Society

आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों ने बताया कि सोसायटी में पिछले सात वर्षों से आरडब्ल्यूए स्थापित है और शुरुआत में 1.93 रुपये प्रति वर्ग मीटर शुल्क लिया जाता था। वर्ष 2021 और 2022 में यह चार्ज 2.05 रुपये था, जबकि 2023 और 2024 में इसे बढ़ाकर 2.29 रुपये प्रति वर्ग किया गया। निवासियों का कहना है कि इस साल नवंबर तक कोई बिल जारी नहीं किया गया और अचानक एक साथ आठ महीने का बिल जारी कर देना उचित नहीं है।

 

ये भी पढ़ें:Haryana News: मतदाताओं को नाम जुड़वाने का सुनहरा मौका, जानिए क्या करना होगा ?

आरडब्ल्यूए ने इस मामले में मुख्यमंत्री नायब सैनी, उपायुक्त रेवाड़ी और डीटीपी को लिखित शिकायत देकर बिल कम करवाने और प्रक्रिया पारदर्शी बनाने की मांग उठाई है। आरडब्ल्यूए ने स्पष्ट किया है कि वह इस वर्ष पुरानी दरों पर ही भुगतान करेगी और नए रेट को मान्य नहीं करेगी। बैठक में सह-सचिव मनीष, नरपाल, अनिल, मामचंद, सुनील व अनिल शर्मा सहित कई सदस्य मौजूद रहे। M2K County Heights Society

मेंटेनेंस चार्ज बढ़ाना गलत नहीं है, लेकिन हर दो साल में बढ़ोतरी करने का नियम स्वयं बिल्डर ने ही लागू किया था। इस बार एक साल के भीतर बिना चर्चा किए रेट बढ़ा दिया गया, जिसे किसी भी निवासी की सहमति नहीं है।
प्रवीण यादव, आरडब्ल्यूए प्रधान

ये भी पढ़ें:Good News : इन किसानों को प्रति एकड मिलेगा 1200 रूपए , बस ये करना होगा काम

 

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp