Mahendragarh News: हरियाणा के महेंद्रगढ़ से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने मां बेटे के रिश्ते पर ही दाग लगा दिया है। यहां एक बेटा अपनी ही मन से बलात्कार करने की कोशिश किया है। महेंद्रगढ़ क्षेत्र के गांव की महिला ने अपने बेटे पर जानलेवा हमला करने और बंधक बना कर दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगाया है। महिला की शिकायत के बाद बेटे के खिलाफ एफआईआर दर्ज करके पुलिस ने जांच शुरू कर दिया है।
7 जून को किया था हमला
महिला ने बताया कि बेटे ने 7 जून को उसके सर पर फ्राई पैन से हमला किया जिससे वह घायल होकर गिर गई इसके बाद वह उसके बाल पकड़ कर घटिसटे हुए रसोई में ले जाकर बंधक बना दिया और वहां उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया।
महिला के सर और आंखों पर आई गंभीर चोट
महिला ने पुलिस को बताया कि विरोध करने पर बेटे ने उसके साथ काफी ज्यादा मारपीट किया जिससे उसके सिर और आंखों पर गंभीर चोट आ गई है। महिला ने जब शोर मचाया तो आसपास के लोग घर में आकर महिला को छुड़ाएं।
मेडिकल रिपोर्ट में मिली चोट का निशान
महिला के मेडिकल रिपोर्ट में शरीर पर चोट के निशान मिले हैं वहीं थाना सदर महेंद्रगढ़ पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज करके जांच शुरू कर दिया है। फिलहाल पुलिस के द्वारा सभी तथ्यों की बारीकियां से जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी हालांकि अभी तक गिरफ्तारी नहीं की गई है।
इस घटना ने लोगों को हैरान कर दिया है और सोचने पर मजबूर कर दिया है कि क्या अब मायें अपने बेटों के साथ भी सुरक्षित नहीं है। इस घटना ने महिला सुरक्षा पर सवाल उठाया है इसके साथ ही साथ मां बेटे के रिश्ते को भी तार-तार कर दिया है।













