Sasur Bahu Relations: होने वाली बहू से ससुर ने किया निकाह, बेटे के मोबाइल में है अब्बू के ‘गंदी करतूत’ के सबूत

Sasur Bahu Relations: यूपी के रामपुर जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक अजीबो-गरीब घटना सामने आई है।
प्रकाशित: 21 June 2025, 10:40 PM
Sasur Bahu Relations: होने वाली बहू से ससुर ने किया निकाह, बेटे के मोबाइल में है अब्बू के ‘गंदी करतूत’ के सबूत
Sasur Bahu Relations Father in law marries his would be daughter in law sons mobile has evidence of fathers dirty act

Sasur Bahu Relations: यूपी के रामपुर जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक अजीबो-गरीब घटना सामने आई है। यहां एक व्यक्ति ने अपने नाबालिग बेटे का रिश्ता जबरदस्ती तय कराया और फिर उसी लड़की को लेकर फरार हो गया। बाद में दोनों ने निकाह कर लिया।

इस मामले ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है और गांव में हर तरफ इस घटना की चर्चा हो रही है। रामपुर के बांसनगली गांव में रहने वाला शकील नाम का शख्स छह बच्चों का पिता है।

जानकारी के अनुसार, शकील ने अपने नाबालिग बेटे का रिश्ता पास के ही खेमपुर गांव की एक युवती से जबरदस्ती तय किया था।

परिवार की सहमति के बिना हुई इस सगाई पर जब पत्नी और बच्चों ने विरोध जताया, तो शकील ने उन पर अत्याचार करना शुरू कर दिया। पत्नी का कहना है कि शकील अक्सर मारपीट करता और धमकी देकर उन्हें चुप करा देता।

शादी की बातचीत के दौरान शकील और उस लड़की के बीच बातचीत शुरू हो गई। पहले सामान्य कॉल और फिर देर रात वीडियो कॉल का सिलसिला चलने लगा। पत्नी और बेटे दोनों ने इस पर ऐतराज जताया, लेकिन शकील ने किसी की नहीं सुनी। जब बेटे ने रिश्ते से इनकार किया तो शकील भड़क गया और लड़के को दोषी ठहराया।

शकील के बेटे ने बताया कि उसने अपने पिता और मंगेतर के बीच की बातचीत रिकॉर्ड कर रखी थी। वह खुद नाबालिग है और पहले ही इस शादी से इनकार कर चुका था। बेटे ने कहा कि वह पिता की हरकतों से बेहद शर्मिंदा था। कुछ दिन बाद शकील घर से रुपये, जेवर और लड़की को लेकर फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार, शकील और लड़की ने फरार होने के कुछ दिनों बाद निकाह कर लिया। हैरानी की बात यह है कि इस निकाह में शकील के माता-पिता ने भी उसका साथ दिया। वहीं लड़की के घरवालों ने भी इस शादी पर कोई विरोध नहीं जताया।

 

सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक हैं। उन्होंने रेवाड़ी और हरियाणा के लोगों तक ताज़ा, सटीक और निष्पक्ष खबरें हिंदी में पहुँचाने के उद्देश्य से इस वेबसाइट की शुरुआत की। 2018 ये यह न्यूज पोर्टल जारी है। हर खबर तथ्यों की जाँच के बाद ही प्रकाशित की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Google News

Follow Now