Haryana Rain Alert: हरियाणा में भयंकर गर्मी के बीच मौसम का मिजाज बदला हुआ दिख रहा है। शुक्रवार को सोनीपत में झमाझम बारिश हुई वहीं गुरुवार को आधी तूफान के कारण पेड़ टूट कर गिर गया। राज्य के कई जिलों में आंधी तूफान के वजह से बिजली के तार गिर गए हैं जिससे बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है।
बीती रात फतेहाबाद सिरसा अंबाला और यमुनानगर में भारी बारिश हुई वहीं मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक कई जिलों में तूफानी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
13 तारीख तक होती रहेगी बारिश
अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में एक नया सिस्टम एक्टिव हुआ है जिसका असर हरियाणा में देखने को मिल रहा है और राज्य के कई जिलों में 13 तारीख तक भारी बारिश होगी।
80 किलोमीटर की रफ्तार से चलेंगे हवाएं
आज राज्य के कई जिलों में 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चलेंगे। वहीं दूसरी तरफ हरियाणा के कई जिलों में ओलावृष्टि को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है ऐसे में मौसम विभाग ने कहा है कि घर से बाहर निकलने से पहले एक बार आप मौसम का हाल जान ले।
आज इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार आज पंचकुला अंबाला यमुनानगर कुरुक्षेत्र कैथल करनाल सोनीपत पानीपत सिरसा और फतेहाबाद में भारी बारिश होगी। वही गुरुग्राम फरीदा बाद पलवल रोहतक हिसार और भिवानी में 70 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी।
कल इन जिलों में होगी बारिश
13 जून को मौसम थोड़ा साफ रहेगा वहीं उत्तर पूर्वी जिलों में जैसे अंबाला पंचकूला यमुनानगर और दक्षिणी जिलों में मौसम साफ बना रहेगा। भिवानी चरखी दादरी रोहतक झज्जर महेंद्रगढ़ रेवाड़ी में येलो अलर्ट जारी किया गया है। एंजेलो में बारिश के साथ-साथ तेज हवाएं भी चलेंगी। यहां भारी बारिश होगी। मौसम विभाग में किसानों से फिलहाल फसलों की सिंचाई नहीं करने के लिए कहा है।













