Rewari News: रेवाड़ी: किसानो को प्राकृतिक कृषि को बढ़ावा देने और विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रतिभाओं को अरावली किसान क्लब रेवाड़ी सम्मानित किया जाएगा। इसकी को लेकर 12 जून को एक दिवसीय प्राकृतिक कृषि प्रशिक्षण एवं प्रतिभा सम्मान समारोह कृषि एवं किसान कल्याण कार्यालय, मॉडल टाउन रेवाड़ी में आयोजित होगा। यह कार्यक्र्म प्रातः 10:30 बजे आयोजित होगा, जिसमें कृषि विशेषज्ञ, प्रगतिशील किसान, समाजसेवी एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग शामिल होगें।Rewari News

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बावल के उपमंडल अधिकारी (एसडीएम) संजीव कुमार होंगे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में डिप्टी डायरेक्टर एग्रीकल्चर डॉ. जितेंद्र अहलावत उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अरावली किसान क्लब के कोषाध्यक्ष वेदप्रकाश शर्मा करेंगे। आयोजन के दौरान प्राकृतिक कृषि के महत्व, इसके लाभों तथा आगामी खरीफ एवं रबी सीजन की फसल बुवाई की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की जाएगी।Rewari News
प्रतिभाओं को किया जाएगा सम्मानित : बता दे कि कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा किसानों को प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए आवश्यक तकनीकी जानकारी और मार्गदर्शन भी प्रदान किया जाएगा।Rewari News
इतना ही इस समारोह में पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण, पशु-पक्षी संरक्षण, शिक्षा, कृषि और सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा।Rewari News
अतिथियों का होगा संबोधन: जिन्होंने समाज और पर्यावरण के हित में उल्लेखनीय योगदान दिया है। कार्यक्रम में अतिथियों के स्वागत, अरावली किसान क्लब के परिचय, प्रशिक्षण सत्र, विचार-विमर्श और सम्मान समारोह के साथ मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों के प्रेरणादायक संबोधन भी होंगे।










