Rewari crime: अपहरण व हत्या मामले में इनामी वांछित ‘मन्नु सैनी’ गिरफ्तार

On: June 10, 2026 4:51 PM
Follow Us:
अपहरण व हत्या मामले में इनामी वांछित ‘मन्नु सैनी’ गिरफ्तार

Rewari crime: रेवाड़ी पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने गत वर्ष दिन-दहाड़े एक युवक का अपहरण कर लाठी-डंडों से पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या करने के सनसनीखेज मामले में एक पांच हजार रुपये के इनामी और वांछित मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान मोहल्ला सराय बलभद्र रेवाड़ी निवासी मन्नु सैनी उर्फ यश के रूप में हुई है।

10 आरोपी पहले काबू: रेवाडी पुलिस इस खूंखार हत्याकांड में शामिल 10 आरोपियों को पहले ही जेल की सलाखों के पीछे भेज चुकी है। वही बुधवार का इस गिरोह का सरगना व इंनामी मन्नु सैनी को पुलिस ने दबोच लिया है। बता ये गिरफ्तार होने वाला 11वां आरोपी है।Rewari crime

जानिए क्या है पूरा मामला: गोकल गेट चौकी इंचार्ज एएसआई नरेश कुमार ने बताया कि गांव भटेडा निवासी शिकायतकर्ता नितेश उर्फ चोटी के अनुसार, गत वर्ष 15 अक्टूबर को वह अपने साथियों अंकित उर्फ चमन, मोहित, यश, विजय, प्रवीण और कुलदीप पंडित के साथ बाजार गया था।

मोहल्ला नई बस्ती के पास आरोपी मन्नु सैनी उर्फ यश अपनी पल्सर बाइक के साथ रास्ता रोककर खड़ा हो गया और उनके साथी अंकित उर्फ चमन की बाइक रुकवाकर गाली-गलौज व दादागिरी करने लगा।Rewari crime

इस विवाद के बाद, जब पीड़ित पक्ष अपने साथियों को छोड़ने झज्जर फ्लाईओवर की तरफ बढ़ा, तो आरोपियों ने एक सुनियोजित साजिश के तहत हमला कर दिया:

जानलेवा टक्कर: झज्जर फ्लाईओवर पर एक बोलेरो गाड़ी ने अंकित उर्फ चमन की बाइक को जान से मारने की नीयत से टक्कर मारकर गिरा दिया।

अपहरण व बर्बरता: बोलेरो में सवार आरोपियों ने अंकित का जबरन अपहरण किया और उसे गोकलगढ़ की तरफ ले गए।

अधमरी हालत में फेंका: करीब एक घंटे तक लाठी-डंडों से बर्बरतापूर्वक पीटने के बाद, सभी आरोपी अंकित को अधमरी हालत में आईटीआई रेवाड़ी के सामने फेंककर फरार हो गए।

इलाज के दौरान मौत: गंभीर हालत में अंकित को पहले रेवाड़ी ट्रामा सेंटर और फिर आर्टिमिस हॉस्पिटल, गुरुग्राम रेफर किया गया, जहाँ इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। थाना शहर रेवाड़ी में इस संबंध में हत्या व अपहरण सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था।Rewari crime

पुलिस की अब तक की कार्रवाई और मुठभेड़:

मामले की गंभीरता को देखते हुए रेवाड़ी पुलिस लगातार आरोपियों की धरपकड़ में जुटी थी। इस केस में अब तक निम्नलिखित बड़ी कार्रवाइयां हो चुकी हैं:

मुठभेड़ में गिरफ्तारी: सीआईए रेवाड़ी ने गत 10 जनवरी की रात को जीतपुरा-मीरपुर कच्चे रास्ते पर एक मुठभेड़ के दौरान एक पांच हजार के इनामी बदमाश हर्ष उर्फ तोतला सहित नीरज उर्फ अज्जू और विकास उर्फ मोटा को गिरफ्तार किया था।

सोनीपत पुलिस की कार्रवाई: एक अन्य मुख्य आरोपी अनुज उर्फ डॉक्टर को सोनीपत पुलिस ने मुठभेड़ के बाद काबू किया था।

पूर्व में गिरफ्तार आरोपी: इस मामले में संलिप्त अन्य आरोपी रविन्द्र कुमार उर्फ मंगीया, शिवम सैनी, गजेन्द्र उर्फ चिंटू, सोनिया, महमपाल उर्फ लालु, और तरुण उर्फ तन्नु को पुलिस पहले ही सलाखों के पीछे भेज चुकी है।

ताजा कामयाबी: इस कड़ी को आगे बढ़ाते हुए थाना शहर रेवाड़ी पुलिस ने मंगलवार को इस पूरे फसाद की जड़ और पांच हजार रुपये के इनामी वांछित आरोपी मन्नु सैनी उर्फ यश को भी दबोच लिया है।Rewari crime

आरोपी मन्नु सैनी का काला इतिहास

गोकल गेट चौकी इंचार्ज एएसआई नरेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार किया गया आरोपी मन्नु सैनी उर्फ यश एक शातिर और आदतन अपराधी है। इसके खिलाफ पहले भी थाना शहर रेवाड़ी,माडल टाउन, रामपुरा व राजस्थान के थाना बहरोड़ में हत्या, हत्या के प्रयास, मारपीट, लुट, डैकेती, दुष्कर्म व आर्म्स एक्ट के 12 मामले दर्ज है।

पुलिस आरोपी मन्नु सैनी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी और घटना से संबंधित अहम साक्ष्यों को जुटाएगी। रेवाड़ी पुलिस अपराधियों के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत काम कर रही है और जिले में शांति व्यवस्था भंग करने वाले किसी भी शरारती तत्व को बख्शा नहीं जाएगा।

Harsh Chauhan

हर्ष चौहान Best24News में पत्रकार एवं कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। वे हरियाणा, रेवाड़ी, धारूहेड़ा, अपराध, सामाजिक गतिविधियों और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की पिछले 6 साल रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now