Dharuhera: स्वच्छ सर्वेक्षण 2026 : धारूहेड़ा में चलाया विशेष सफाई अभियान

On: June 10, 2026 10:08 AM
Follow Us:

Dharuhera:धारूहेड़ा। स्वच्छ सर्वेक्षण 2026 के अंतर्गत नगर पालिका द्वारा वार्ड नंबर 13 में बुधवार को विशेष सफाई एवं स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान लोगो को सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के साथ-साथ नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।

धारूहेड़ा के वार्ड 13 में नगर पालिका की ओर से चलाया सफाई अभियान

नगर पालिका सचिव सुमित शर्मा ने कहा कि स्वच्छता केवल नगर पालिका की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का भी कर्तव्य है। उन्होंने लोगों से अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखने, कूड़ा निर्धारित स्थानों पर डालने तथा स्वच्छ सर्वेक्षण में नगर को बेहतर रैंक दिलाने के लिए सहयोग करने की अपील की।

इस मौके पर सचिव ने निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया तथा नागरिकों से स्वच्छता संबंधी सुझाव भी लिए। नगर पालिका ने लोगों से स्वच्छ और सुंदर शहर के निर्माण में सहयोग देने का आह्वान किया।

उन्होंने बताया कि शहर के विभिन्न वार्डों में यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

अभियान में सफाई निरीक्षक विनय कुमार, दरोगा शंकर लाल, सुपरवाइजर अनिल कुमार, तेज सिंह, राजवीर सहित नगर पालिका के अन्य कर्मचारियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। अधिकारियों

Harsh Chauhan

हर्ष चौहान Best24News में पत्रकार एवं कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। वे हरियाणा, रेवाड़ी, धारूहेड़ा, अपराध, सामाजिक गतिविधियों और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की पिछले 6 साल रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now